फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Relief from heat and humidity due to rain; waterlogging in low-lying areas

Roorkee News: बारिश में गर्मी और उमस से राहत, निचले इलाकों में जलभराव

Fri, 14 Aug 2026 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat and humidity due to rain; waterlogging in low-lying areas
शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के कारण नगर और देहात क्षेत्र में निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग की ओर से अभी बारिश का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

दो दिनों तक निकली चटख धूप में तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही थी। मौसम विभाग की ओर से तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। शुक्रवार को सुबह क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली लेकिन बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र में सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पर पहले ही जलभराव की स्थिति है। शुक्रवार की बारिश और अगले दो - तीन दिनों तक बारिश की संभावना से यहां जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई गई है। बारिश और जलभराव से किसानों को फसलों को नुकसान होने की चिंता भी सता रही है। किसान बबलू चैधरी, राकेश कुमार, रविंद्र सैनी, कृष्णा ने बताया कि फसलों में पानी रुकने से फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed