फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदा जली छात्रा को सफदरजंग अस्पताल किया रेफर, हालत देख भर आई मां की आंखें, तस्वीरें...

Wed, 19 Dec 2018 01:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Dec 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
Burnt girl student refer to safdarjung hospital Delhi mother crying to see daughter
पीड़िता को रेफर करते डॉक्टर

उत्तराखंड के पौड़ी अग्निकांड की पीड़िता को एम्स ऋषिकेश से आज दोपहर दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में रवाना कर दिया गया है। डॉक्टर जब बेटी को बाहर लाए तो हालत देखकर मां की आंखों से आंसू न थमें। तस्वीरें देखिए...

Burnt girl student refer to safdarjung hospital Delhi mother crying to see daughter
पीड़िता को रेफर करते डॉक्टर

एम्स के जन संपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि पीड़िता की हालत नाज़ुक बनी हुई है। बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। वहाँ पहले से ही एम्स के डॉक्टर मौजूद है। उन्हीने बताया की जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस के जरिये पीड़िता को ले जाया जा रहा है। 

Burnt girl student refer to safdarjung hospital Delhi mother crying to see daughter
पीड़िता को रेफर करते डॉक्टर
पीड़िता के साथ उसके मौसा ओर जीजा भी साथ जा रहे है। डॉक्टर की टीम भी साथ है।  बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीड़िता का हाल जानने के लिए अस्पताल  प्रशासन को रेफर करने के निर्देश दिए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Burnt girl student refer to safdarjung hospital Delhi mother crying to see daughter
सीएम त्रिवेंद्र के गले लगकर रोती छात्रा की मां
मंगलवार को भी एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री को सामने देखते ही पीड़िता की मां धैर्य खो बैठी और दहाड़े मार कर रोने लगी। आसुओं के सैलाब में पुकार उठी कि सीएम साहब मेरी बेटी को बचा लीजिये। इस पर मुख्यमंत्री ने पीड़िता की मां को ढांढस बंधाया और समस्त इलाज का खर्चा राज्य सरकार के उठाने की जानकारी दी। 

 
विज्ञापन
Burnt girl student refer to safdarjung hospital Delhi mother crying to see daughter
पीड़िता को रेफर करते डॉक्टर
चिकित्सकों के अनुसार छात्रा का 70 प्रतिशत शरीर आग लगने से झुलस चुका है। युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की दादी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 354, 307 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed