फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli Accident: खाई से निकाले गए शव, सड़क पर लगे लाशों के ढेर, मंजर देख हर किसी के निकले आंसू, तस्वीरें

Sat, 19 Nov 2022 12:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Nov 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
Chamoli Accident Dead bodies removed from ditch handed over to relatives Uttarakhand news in hindi
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

जीआईसी देवाल के चार छात्रों की कैल नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय युवकों ने चारों किशोरों के शवों को नदी से बाहर निकाला। नदी में डूबे चार किशोरों में से एक इच्छोली गांव था जबकि तीन अन्य अलग-अलग गांव से थे लेकिन चारों के परिजन इच्छोली में ही रहते हैं। नदी किनारे चारों किशोरों के कपड़े, चप्पल, टिशू पेपर, सिगरेट, माचिस और खैनी बरामद हुई है।

Chamoli Accident Dead bodies removed from ditch handed over to relatives Uttarakhand news in hindi
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम को परिजन अपनों के घर आने के इंतजार में थे लेकिन गांव में जैसे ही मैक्स के खाई में गिरने और कई लोगों की मौत की सूचना मिली तो लोग बदहवास होकर दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
Chamoli Accident Dead bodies removed from ditch handed over to relatives Uttarakhand news in hindi
चमोली में वाहन हादसा - फोटो : amar ujala

छात्रों के परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब ढाई बजे प्रियांशु (17), गौरव सिंह (15), अंशुल (17) और अनिल मिश्रा (17) घर से निकले। देर शाम जब चारों किशोर घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी ढूंढखोज की। साथ ही इसकी सूचना पुलिस चौकी को भी दी। परिजनों की ओर से रातभर किशोरों को खोजा गया लेकिन वे नहीं मिले। शनिवार सुबह गौरव की मां मुन्नी देवी, पिता भरत सिंह, अंशुल की मां अनिता देवी उन्हें ढूंढने के लिए इच्छोली गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर कलसीरी गांव पहुंचे। वहां की कुछ महिलाओं ने उन्हें बताया कि शुक्रवार शाम को चार किशोर कैल नदी की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli Accident Dead bodies removed from ditch handed over to relatives Uttarakhand news in hindi
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं द्वारा बताई गई जगह पर परिजन पहुंचे तो नदी किनारे उन्हें किशोरों के कपड़े, चप्पल सहित अन्य सामान मिला। परिजनों ने नदी में देखा तो चारों किशोर डूबे हुए थे। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोग व प्रशासन ने किशोरों के शव पानी से बाहर निकाले। पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया। पीएम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में चारों का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Chamoli Accident Dead bodies removed from ditch handed over to relatives Uttarakhand news in hindi
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम रविंद्र जुवाटा, प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, डीडी कुनियाल, महाबीर बिष्ट, सुरेश कुनियाल, प्रमोद मिश्रा, लखन रावत, सुरेंद्र रावत, केडी मिश्रा, प्रतापराम ने शोक जताया।

मृत छात्रों के नाम
प्रियांशु (17) पुत्र रघुवीर सिंह बिष्ट, निवासी धरातल्ला गांव, कक्षा 11 
गौरव सिंह (15) पुत्र भरत सिंह, ओडर गांव, कक्षा 9
अंशुल (17) पुत्र स्व. हरेंद्र सिंह, सोड़िग, कक्षा 11
अनिल मिश्रा (17) पुत्र राकेश मिश्रा, इच्छोली गांव, कक्षा 11
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed