फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli Accident: कड़ाके की ठंड में भी जवानों के छूटे पसीने, शवों को खाई से निकालना हुआ मुश्किल, तस्वीरें

Sat, 19 Nov 2022 08:53 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Nov 2022 08:53 AM IST
विज्ञापन
Horrible Accident in Chamoli Obstacle in rescue Uttarakhand news in hindi
चमोली हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार को पल्ला गांव के समीप मैक्स करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 10 सीटर वाहन में 17 लोग सवार थे। जान बचाने के लिए खाई की ओर सरकते वाहन से कूदे तीन लोग घायल हो गए।



वहीं वाहन को रोकने के लिए टायर में पत्थर लगाने उतरे दो लोग बाल-बाल बच गए। वाहन दुर्घटना में मृतकों के शव खाई से निकालने के लिए एनडीआरएफ के 15 जवान और एसडीआरएफ की दो टुकड़ी यानी 16 जवानों को तैनात किया गया। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बावजूद खाई से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू में लगे जवानों के पसीने छूट गए। साथ ही जहां हादसा हुआ वहां खड़ी चढ़ाई है जिससे रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं।

क्षेत्र में लचर संचार व्यवस्था भी रेस्क्यू में बाधा बन रही है। जिस स्थान पर वाहन दुर्घटना हुई है वहां गहरी खाई होने और अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में जवानों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह रही कि रात नौ बजे तक सिर्फ तीन शवों को ही खाई से निकाल कर सड़क तक लाया गया।

Horrible Accident in Chamoli Obstacle in rescue Uttarakhand news in hindi
चमोली हादसा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की ओर से सड़क से लेकर खाई में तीन ऑस्कर लाइटें लगाई गई हैं जिसकी रोशनी में जवानों ने रस्सी के सहारे शवों को निकाला और सड़क तक लेकर आए। साथ ही क्षेत्र में लचर संचार सेवा ने भी परेशानी खड़ी की।

Horrible Accident in Chamoli Obstacle in rescue Uttarakhand news in hindi
चमोली हादसा - फोटो : अमर उजाला

यहां फोन नहीं लगने से हादसे के संबंध में जानकारी नहीं मिल पा रही है। साथ ही पुलिस भी मदद के लिए अपने विभागीय अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Horrible Accident in Chamoli Obstacle in rescue Uttarakhand news in hindi
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम मौके पर ही किया जाएगा और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Horrible Accident in Chamoli Obstacle in rescue Uttarakhand news in hindi
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

एनडीआरएफऔर एसडीआरएफ के जवान खाई से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं।

ये भी पढ़ें...चमोली हादसा: खच्चर बना 12 जिंदगियों का काल...अजीत ने सुनाई खौफनाक आपबीती, बोले-नीचे मंजर दिल दहला देने वाला था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed