{"_id":"6377d3ed8b5ea61d7a693ee8","slug":"uttarakhand-news-passengers-told-real-reason-of-horrible-accident-in-chamoli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चमोली हादसा: खच्चर बना 12 जिंदगियों का काल...अजीत ने सुनाई खौफनाक आपबीती, बोले-नीचे मंजर दिल दहला देने वाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली हादसा: खच्चर बना 12 जिंदगियों का काल...अजीत ने सुनाई खौफनाक आपबीती, बोले-नीचे मंजर दिल दहला देने वाला था
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
चमोली में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'सवारियों से खचाखच भरी मैक्स सामान्य गति से पल्ला- जखोला जा रही थी। कुछ लोग छत पर बैठे थे और कुछ पीछे लटके हुए थे। चढ़ाई पर ड्राइवर ने गियर बदल कर इंजन की शक्ति बढ़ाई तो सामने अचानक खच्चर आ गया। इस कारण उसे ब्रेक लगानी पड़ी। खच्चर से बचकर आगे बढ़ने के लिए उसने एक्सीलरेटर पर दबाव बढ़ाया तो वाहन आगे ही नहीं बढ़ा।"
यह आपबीती सुनाई हादसे का शिकार हुई मैक्स में सवार अजीत यादव की, जो जखोला गांव जा रहे। थे। वे जियो संचार टावर कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इंजन बंद तो नहीं हुआ लेकिन वाहन पीछे सरकने लगा।
यह देख ड्राइवर सुबोध सिंह ने सवारियों से उत्तर कर गाड़ी रोकने के लिए पत्थर लगाने को कहा। मेरे साथ एक और सवारी उतरी और जल्दी से एक पत्थर पिछले टायर के नीचे लगा दिया। बावजूद इसके वाहन नहीं रुका और पत्थर पार कर तेजी से खाई की ओर बढ़ने लगा। यह देख तीन लोग मैक्स से कूद पड़े। उनके कूदते ही गाड़ी खाई में गिर गई।
2 of 6
चमोली हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जब वाहन पीछे सरकना शुरू हुआ, तभी अगर कुछ लोग वाहन से उतर जाते तो शायद हादसा नहीं होता। उस वक्त गाड़ी में 15 लोग सवार थे। पत्थर पार करते ही गाड़ी को झटका लगा। और उसके पीछे आने की रफ्तार तेज हो गई। इस दौरान गाड़ी बेकाबू होकर खाई में गिर गई। नीचे मंजर दिल दहला देने वाला था।
3 of 6
चमोली में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ी गिरने की तेज आवाज के साथ सवार लोगों की चीख से सभी दहल गए। अजीत ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान पहुंचे और बचाव अभियान शुरू हो गया। तब तक ग्रामीण भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चमोली में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सड़क पर काम करने वाले मजदूरों ने वाहन दुर्घटना की सूचना पल्ला गांव के ग्रामीणों को दी तो ग्रामीण मौके की ओर भागे। गांव के पूर्व प्रधान मातवर सिंह रावत भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सड़क पर लोग इधर-उधर दौड़कर फोन से अपने सगे-संबंधियों की कुशल क्षेम पूछ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
चमोली में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जिनके परिजन जोशीमठ से इस वाहन में आ रहे थे, वे बदहवास होकर अपनों के बारे में लोगों से पूछ रहे थे। दुर्घटना के बाद अफरा- तफरी का माहौल था। उन्होंने बताया कि दुर्घटना करीब साढ़े 3 बजे हुई, इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।