{"_id":"68aab814b8f7e80ecf06da5a","slug":"chamoli-disaster-cm-dhami-met-the-disaster-affected-people-in-the-relief-camp-people-shed-tears-2025-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chamoli: सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, राहत शिविर में पीड़ितों के छलके आंसू, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: सीएम धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, राहत शिविर में पीड़ितों के छलके आंसू, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 24 Aug 2025 06:40 PM IST
सार
Chamoli Disaster: सीएम कहा कि सरकार हर मुश्किल घड़ी में आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। सभी प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर सीएम ने आपदा से प्रभावित सात लोगों को राहत राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम धामी आपदा प्रभावितों से मिले
- फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को थराली आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान वह आपदा राहत केंद्र कुलसारी में आपदा प्रभावितों से मिले। साथ ही अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान लोग भावुक नजर आए।
सीएम को देख उनकी आंखें भर आई। सीएम कहा कि सरकार हर मुश्किल घड़ी में आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। सभी प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर सीएम ने आपदा से प्रभावित सात लोगों को राहत राशि के चेक वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा ने कई परिवारों को अपार दुख दिया है। हम उनकी पीड़ा को समझते हैं। कहा कि युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने थराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा के बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत कार्यों की सराहना भी की। सीएम ने आपदा में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों एवं मृतकों के परिजनों को रूपये 5-5 लाख की तत्काल सहायता राशि चेक प्रदान करने के साथ ही, बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी थराली के लिए रवाना हुए। यहां लोअर बाजार सहित आस पास के प्रभावित क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण किया। सरस्वती शिशु मंदिर और बेतालेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसके बाद कुलसारी से चेपड़ो तक हवाई सर्वेक्षण कर सीएम देहरादून के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते सीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने कहा कि आपदा में राहत एवं बचाव कार्य तेजी हो रहा है। घायलों का उपचार घर में टीमें कर रही है। जबकि कुछ घायलों को हेली से रेसक्यू कर एम्स भेज दिया गया है। सभी व्यवस्थाओं को जल्द सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते सीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी कार्य किए जा रहे हैं। आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगहों पर ठहराया गया है। आपदा से क्षतिग्रस्त कुछ सड़क मार्गों को सुचारू कर दिया गया है। अन्य को भी सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी सुचारू कर दी जाएगी।
डा. संदीप तिवारी, डीएम चमोली
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।