फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: आस्था और उत्साह...अफसर हेलीकॉप्टर से पहुंचे केदारनाथ, भक्त बाबा के सहारे चढ़ते गए धाम, तस्वीरें

Fri, 10 May 2024 02:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, केदारनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Officers reached Kedarnath by helicopter But no one to take care of pedestrian
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले ही शासन-प्रशासन के बेहतर सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। स्थिति यह थी कि सारे अधिकारी तो हेलीकॉप्टर से धाम पहुंच गए, लेकिन पैदल यात्रियों की सुध लेने वाला कोई नहीं था। डीजीसीए की टीम ने जिस तरह से हेलीपैड का हवा हवाई निरीक्षण किया वह भी सवालों के घेरे में है।



केदारघाटी के गुप्तकाशी, मैखंडा, फाटा सहित आठ स्थानों से हेलिकॉप्टर सेवाओं का संचालन होना है, लेकिन हाईवे से लगे हेलीपैड पर यात्री व्यवस्थाओं का कोई इंतजाम नहीं है। स्थिति यह रही कि डीजीसीए की टीम के निरीक्षण के साथ शासन-प्रशासन और अन्य महकमों के आला अधिकारी भी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंच गए, लेकिन पैदल मार्ग से धाम जाने वाले बाबा के भक्तों को क्या-क्या दिक्कतें हो रही रही हैं इसे सुनने व देखने वाला पूरे पैदल मार्ग पर कोई सक्षम अधिकारी नहीं मिला।

Chardham Yatra: ऑफलाइन पंजीकरण...ऋषिकेश में 12 काउंटर भी पड़े कम, भीड़ नियंत्रण करने में प्रशासन का फूल रहा दम

Chardham Yatra 2024 Officers reached Kedarnath by helicopter But no one to take care of pedestrian
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा हमेशा ही सवालों के घेरे में रही है। बताया जा रहा है कि अब तक केदारनाथ यात्रा के लिए 40 हजार से अधिक यात्री हेली टिकट करवा चुके हैं, लेकिन यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच हाईवे से लगे हेलीपैड पर यात्री इंतजाम एक भी नहीं दिखे।

Chardham Yatra 2024 Officers reached Kedarnath by helicopter But no one to take care of pedestrian
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

हेलीकॉप्टर टिकट को लेकर दिल्ली से पहुंचे सुनील सोलंकी, झारखंड के नवदीप ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा कब से शुरू होगी इसके बार में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। नोडल अधिकारी राहुल चौबे से संपर्क करने के बाद उनसे बातचीत नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Officers reached Kedarnath by helicopter But no one to take care of pedestrian
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचौली से बड़ी लिनचौली के बीच तीन हिमखंड पसरे हैं। यहां पर रास्ते की बर्फ साफ कर दी गई है, लेकिन हिमखंड से रिस रहे पानी से कीचड़ हो रहा है। इससे यात्रियों के फिसलने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Officers reached Kedarnath by helicopter But no one to take care of pedestrian
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मंदिर को बीस कुंतल फूलों से सजाया गया है। देर शाम तक केदारनाथ में 16 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके थे, जबकि इसके बाद भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed