फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra 2024: इस बार नए आस्था पथ से बदरीनाथ तक पहुंचेंगे तीर्थयात्री, 12 मई को खुलेंगे धाम के कपाट

Wed, 01 May 2024 02:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 May 2024 02:04 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Pilgrims will reach Badrinath Dham through New Astha path See Photos
बदरीनाथ धाम आस्था पथ - फोटो : अमर उजाला

इस साल बदरीनाथ धाम की यात्रा 12 मई से शुरू हो रही है। ऐसे में बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य तेजी से चल रहे हैं। यहां आस्था पथ में भी बदलाव किया गया है। बदरीनाथ धाम तक पहुंचने वाला पुराना आस्था पथ ध्वस्त होने के कारण अब साकेत तिराहे से अलकनंदा किनारे से होते हुए करीब 100 मीटर का नया रास्ता बनाया जा रहा है।



इस मार्ग को नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, बामणी गांव से बदरीनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए भी करीब 300 मीटर नए रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। यहां रीवर फ्रंट के कार्यों से पुराना रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है।

Chardham Yatra: आठ राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी, भारी वाहन प्रतिबंधितए जानें और किन चीजों पर है रोक

Chardham Yatra 2024 Pilgrims will reach Badrinath Dham through New Astha path See Photos
बदरीनाथ धाम आस्था पथ - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम परिसर के इर्द-गिर्द होटल, धर्मशाला और आवासीय मकान थे। अब उन्हें हटा दिया गया है। इन दिनों लोक निर्माण विभाग पीआईयू की ओर से मलबे का निस्तारण भी कर रहा है।

Chardham Yatra 2024 Pilgrims will reach Badrinath Dham through New Astha path See Photos
बदरीनाथ धाम आस्था पथ - फोटो : अमर उजाला
साथ ही नगर पंचायत के 45 पर्यावरण मित्र बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि धाम में नए आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। साकेत तिराहा से नए मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Pilgrims will reach Badrinath Dham through New Astha path See Photos
बदरीनाथ धाम आस्था पथ - फोटो : अमर उजाला

उधर, बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर इन दिनों तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जहां प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं बीकेटीसी की ओर से मंदिर की साज सज्जा, सफाई व अन्य कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Pilgrims will reach Badrinath Dham through New Astha path See Photos
बदरीनाथ धाम आस्था पथ - फोटो : अमर उजाला

इसी के तहत समिति की ओर से इन दिनों बदरीनाथ धाम में साफ सफाई के साथ नक्काशीदार लकड़ियों पर रंगरोगन कार्य कराया जा रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed