फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दंगल गर्ल' को देखने उमड़ी फैंस की भीड़, बोलीं इससे तो मैं पहली बार में ही प्यार कर बैठी...

Mon, 26 Nov 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Nov 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
Dangal Girl Actress Sanya Malhotra Loved Uttarakhand 
सान्या मल्होत्रा

देहरादून पहुंची दंगल फिल्म की दंगल गर्ल ‘बबीता’ को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। यहां का मौसम और शांत वादियां बरबस ही अपनी तरफ खींचती हैं। मैं तो पहली बार में ही देहरादून और यहां के फैंस से प्यार कर बैठी हूं।

Dangal Girl Actress Sanya Malhotra Loved Uttarakhand 
सान्या मल्होत्रा

दंगल फेम बबीता यानी सान्या मल्होत्रा यहां एक जूतों के शोरूम का उद्घाटन करने आईं थीं। सान्या ने इस दौरान अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी बताया। वहां मौजूद लोगों के सवालों का भी उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। कद को लेकर किए गए सवाल पर सान्या बोलीं कि इंडस्ट्री में कद या शरीर की बनावट मायने नहीं रखती और यही आपकी कामयाबी का पैमाना होता है। 

Dangal Girl Actress Sanya Malhotra Loved Uttarakhand 
सान्या मल्होत्रा

दंगल फिल्म से नेम फेम पा चुकीं गीता की छोटी बहन बबीता यानी सान्या अब नवाजुद्दीन सिद्दिकी की अगली फिल्म ‘फोटोग्राफी’ में नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने हाल ही में आई फिल्म ‘बधाई हो बधाई’ में अपने काम से सुर्खियां बटोरीं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dangal Girl Actress Sanya Malhotra Loved Uttarakhand 
सान्या मल्होत्रा
इसके अलावा ‘पटाखा’ फिल्म में भी उनका अभिनय सराहा गया। इस फिल्म में उन्होंने बहन के साथ हर समय लड़ने वाली चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था। एक सवाल में उन्होंने बताया कि वह किसी एक किरदार में सिमट कर नहीं रहना चाहतीं। 
विज्ञापन
Dangal Girl Actress Sanya Malhotra Loved Uttarakhand 
सान्या मल्होत्रा

बल्कि, हर किरदार में खुद को ढालना चाहतीं हैं। आखिरी में उन्होंने बताया कि वह दून आकर इतनी खुश है कि वह एक दिन रूककर यहां की वादियों का लुत्फ उठाएंगी और रविवार को मुंबई के लिए रवाना होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed