फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के पिता हैं तो बैंक की ये योजना आपको बना देगी धनवान, ऐसे लें योजना का लाभ

Sat, 14 Oct 2017 08:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Oct 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
daughter parent can get huge money by sukanya samriddhi yojana post office accoount
sukanya samriddhi yojana - फोटो : demo

अगर आप बेटी के पिता हैं तो ये योजना कुछ ही सालों में आपको मालामाल कर सकती है। आगे दी गई स्लाइड में योजना का लाभ पाने के आसान तरीके बताएं गए हैं।


 

daughter parent can get huge money by sukanya samriddhi yojana post office accoount
पीएम मोदी - फोटो : SELF
स्कीम मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जो बेटियों के लिए शुरू की गई थी। जनवरी 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकर आप आसानी से इस योजना का फायदा उठा सकें और अपनी बिटिया का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर सकें। इसमें एफडी और सेविंग अकाउंट में मिलने वाले ब्याज से ज्यादा मिलता है और इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है।

 
daughter parent can get huge money by sukanya samriddhi yojana post office accoount
गर्ल चाइल्ड
स्कीम के तहत, बेटी के पैदा होने से 10 साल की उम्र तक खाता खुलेगा और एक बेटी के नाम से एक ही खाता खुलवा सकते हैं। अकाउंट खुलवाते वक्‍त आपको कम से कम 1000 रुपये जमा कराने होंगे। अकाउंट में हर साल आपको कम से कम पांच सौ रुपए डिपॉजिट करने होंगे। अगर आप किसी साल पैसा जमा नहीं करते हैं तो पेनल्टी देनी होगी। इसके अलावा डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट पर किसी तरह का कोई टैक्स भी नहीं लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
daughter parent can get huge money by sukanya samriddhi yojana post office accoount
money - फोटो : money
एक वित्त वर्ष में स्‍कीम के तहत 1.50 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। अकाउंट खुल जाने पर 14 साल तक इंवेस्टमेंट करना होगा। 14 साल इंवेस्ट करने के बाद स्कीम 21 साल में मैच्योर होगी। एक अप्रैल 2016 से इस स्कीम के तहत खुलने वाले अकाउंट पर अब 8.3 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इससे पहले इन योजनाओं पर 8.4 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था।

 
विज्ञापन
daughter parent can get huge money by sukanya samriddhi yojana post office accoount
money
इस स्‍कीम के साथ अच्‍छी बात यह है कि इससे बेटी की शादी और पढ़ाई के खर्च को भी आप पूरा कर सकते हैं। जो रकम आपको मैच्युरिटी के बाद मिलेगी, उस पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप विदड्रॉ कर सकते हैं। इस विदड्रॉल पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप पूरा पैसा अकाउंट से विदड्रॉ करके इसको बंद कर सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed