फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी गौरव ने खोले कई संगीन राज, जानिए केस से जुड़ी 10 बड़ी बातें

Sun, 22 Sep 2019 09:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Sep 2019 09:22 AM IST
सार

  • आरोपी बोला, ठेके के अलावा घोंचू और राजा नेगी से खरीदता था शराब 
  • शराब में मिलावट करने से किया इंकार, एक पव्वे पर कमाता था 15 रुपये 
  • तबीयत बिगड़ने पर सात लोगों में से चार को एम्स और चार को मैक्स में कराया भर्ती  

विज्ञापन
death due to poisonous liquor accused arrested told mysteries dehradun
- फोटो : अमर उजाला

पथरिया पीर में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौत के मामले में शराब बेचने के मुख्य आरोपी गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब में किसी तरह की मिलावट करने से इंकार किया है।


 

death due to poisonous liquor accused arrested told mysteries dehradun
- फोटो : अमर उजाला

ठेके के अलावा भाजपा करनपुर मंडल के उपाध्यक्ष अजय सोनकर उर्फ घोंचू और राजा नेगी से शराब खरीदकर होम डिलीवरी करता था। इन दोनों की तलाश में पुलिस दबिश चल रही है। उधर पुलिस ने रात भर शराब पीकर कई अस्पतालों में भर्ती करीब सात लोगों को एम्स ऋषिकेश और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

death due to poisonous liquor accused arrested told mysteries dehradun
- फोटो : अमर उजाला

शहर के पथरिया पीर में शराब पीने से छह लोगों की मौत के मामले में एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने एसपी सिटी श्वेता चौबे और एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल को साथ लेकर रात भर शराब बिकने के संभावित ठिकानों और आरोपियों की तलाश में दबिश चलती रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने शनिवार को मीडिया से फरार गौरव की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
death due to poisonous liquor accused arrested told mysteries dehradun
- फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि गौरव से खरीदी गई जाफरान शराब के सेवन से इन लोगों की मौत हुई थी। आरोपी गौरव ने बताया कि वह जाफरान शराब ठेके के अलावा राजू उर्फ  राजा नेगी और पूर्व पार्षद भाजपा नेता अजय सोनकर उर्फ घोंचू से खरीदता था। ठेके से 85 रुपये में पव्वा खरीदकर 100 रुपये में बेचता था। राजू उर्फ राजा नेगी 2012 और 2015 में शराब तस्करी में जेल जा चुका है।
 

विज्ञापन
death due to poisonous liquor accused arrested told mysteries dehradun
- फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि अजय सोनकर और राजा नेगी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। पथरिया पीर में छह लोगों की मौत के बाद पुलिस रात भर दौड़ती रही। डेंगू के कारण छुट्टी पर चल रही एसपी सिटी श्वेता चौबे भी वापस आ गई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed