फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में रहने वाले इस युवक के एक गाने पर मच गया 'घमासान', वीडियो की फोरेंसिक जांच तक पहुंचा मामला

Thu, 06 Sep 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Sep 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Delhi Singer Video Album cd on bjp will send for forensic investigation
pawan semwal

अपने गीत से बीजेपी की 'नींद' उड़ाने वाले दिल्ली के इस गायक पर अब पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस वीडियो फोरेंसिक जांच तक कराने जा रही है। सियासी गलियारों में गूंज रहे गीत ‘झांपू...’ की सीडी जांच के लिए सेंट्रल फोरेंसिक लैब (सीएफएल) चंडीगढ़ भेजी जाएगी।





 

Delhi Singer Video Album cd on bjp will send for forensic investigation
pawan semwal

मामले में तहरीर मिलने के बाद बुधवार को जांच नेहरू कॉलोनी पुलिस ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को भेज दी है। हालांकि इस प्रकरण में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर सीडी की जांच कराकर पुलिस क्या साबित कर लेगी ?
 

Delhi Singer Video Album cd on bjp will send for forensic investigation
a

बता दें कि शहर के एक ट्रांसपोर्टर अनिल पांडेय ने मंगलवार को नेहरू कॉलोनी थाने में 15 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। इनमें वीडियो निर्माता दीपक नेगी, गायक पवन सेमवाल, वीडियो प्रमोटर रोशन रतूड़ी आदि शामिल हैं। अनिल पांडेय का कहना है कि उनका भाजपा या संगठन से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Singer Video Album cd on bjp will send for forensic investigation
trivendra singh rawat

मगर वे इस बात से आहत हैं कि इस गीत से मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचा है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि पांडेय ने उन्हें इस गीत की एक वीडियो सीडी भी उपलब्ध कराई थी। इसे जांच के लिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भेजा गया है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन प्रभारी इंस्पेक्टर भारत सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Delhi Singer Video Album cd on bjp will send for forensic investigation
pawan semwal

शुरूआत में यह जान लेना बहुत जरूरी है कि पुलिस को उपलब्ध कराई गई सीडी असली है या इसमें कोई छेड़छाड़ की गई है। ऐसे में इस सीडी को जांच के लिए सेंट्रल फोरेंसिक लैब चंडीगढ़ भेजा जाएगा। इसका कारण है कि उत्तराखंड की फोरेंसिक लैब में अभी ऑडियो वीडियो लैब नहीं स्थापित हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed