फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भयानक हादसे के बाद एक साथ जली 11 चिताएं, गमगीन माहौल में फूट-फूट कर रोया पूरा गांव, तस्वीरें...

Wed, 05 Sep 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 05 Sep 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Eleven people Funeral Together in uttarkashi Emotional photos
funeral

सोमवार को गंगोत्री हाईवे पर हुए वाहन हादसे में मृत ग्रामीणों के अंतिम दर्शन के दौरान जिला अस्पताल में हर किसी की आंख नम थी। केदारघाट पर एक बार में ज्यादा शवदाह की स्थिति नहीं होने पर पांच-पांच कर मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को भूस्खलन की चपेट में आने से हुए वाहन हादसे में मृत सभी 14 ग्रामीणों का पोस्टमार्टम कर शव मंगलवार को परिजन के सुपुर्द कर दिए गए। अंत्येष्टि से पूर्व मृतकों के अंतिम दर्शन के लिए जिला अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ पहुंची।


 

Eleven people Funeral Together in uttarkashi Emotional photos
funeral

काल के गाल में समाए अपने प्रियजनों के दर्शन के लिए न सिर्फ भंकोली गांव बल्कि समूची असी गंगा घाटी के ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। मौके पर पहुंचे गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, डीएम डा. आशीष चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, चार धाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल, नेमचंद चंदोक, हरीश डंगवाल, भाकपा नेता महावीर प्रसाद भट्ट, उक्रांद के विष्णुपाल रावत, मनमोहन शाह, त्रिभुवन सिंह, दिग्विजय नेगी, प्रदीप भट्ट आदि तमाम लोगों ने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया।

Eleven people Funeral Together in uttarkashi Emotional photos
funeral

एसडीएम देवेंद्र नेगी शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्थाएं कराने में जुटे रहे। हादसे में मृत राधा और पायल को जल समाधि दी गई और रवाड़ा नाल्ड निवासी वाहन चालक सतवीर रजवार का अंतिम संस्कार गंगोरी स्थिति पैतृक घाट पर किया गया। इनके अलावा शेष मृतकों की अंत्येष्टि केदारघाट पर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eleven people Funeral Together in uttarkashi Emotional photos
funeral

घाट पर जगह की कमी के चलते हादसे में मृत दो सगे भाइयों सोबेंद्र और विरेंद्र के शव एक ही चिता पर जलाए गए। इस दौरान घाट के निकट स्थित डिपो पर लकड़ी कम पड़ने पर प्रशासन ने तत्काल वन निगम से दो गाड़ी भरकर लकड़ियों की व्यवस्था करायी। डिपो इंचार्ज डीसीएस राणा ने बताया कि मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए 70 क्विंटल लकड़ी की व्यवस्था प्रशासन की ओर से करायी गई।

विज्ञापन
Eleven people Funeral Together in uttarkashi Emotional photos
funeral

सोमवार को गंगोत्री हाईवे पर हुए हादसे में 14 लोगों की मौत के बाद मंगलवार को असी गंगा घाटी एवं गंगोरी क्षेत्र में मातम पसरा रहा। क्षेत्र में सभी दुकानें बंद रहीं। हादसा स्थल के नजदीक भटवाड़ी के लोगों ने भी बाजार बंद रखकर हादसे पर शोक जताया। वहीं चालक सतवीर रजवार की मौत पर शोक जताते हुए भटवाड़ी रोड टैक्सी यूनियन ने मंगलवार को टैक्सी वाहनों का संचालन बंद रखा। यूनियन के अध्यक्ष दीनानाथ नौटियाल ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed