{"_id":"5cc3241bbdec2260130cfae7","slug":"encroachment-removing-team-fight-with-shopkeepers-in-rishikesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम और दुकानदारों में हुई मारपीट, खूब चले लात-घूंसे, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम और दुकानदारों में हुई मारपीट, खूब चले लात-घूंसे, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 27 Apr 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अतिक्रमण हटाने गई टीम से हाथापाई
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
ऋषिकेश के बीटीसी परिसर में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम में शामिल निगम कर्मचारियों की खोखा मालिकों के मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच खूब लात घूंसे चले। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। नगर आयुक्त के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
Trending Videos
2 of 6
अतिक्रमण हटाने गई टीम से हाथापाई
- फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। प्रशासन की ओर से बीटीसी परिसर में शुक्रवार को दूसरे दिन भी अवैध खोखों को हटाने की कार्रवाई चली। दूसरे दिन बीटीसी परिसर में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक टीम जैसे ही पहुंची अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अतिक्रमण हटाने गई टीम से हाथापाई
- फोटो : अमर उजाला
खोखा मालिकों ने अपने-अपने खोखे जेसीबी से टूटते देख सामान बाहर निकालना शुरू दिया। इस दौरान निगम कर्मचारियों ने खोखा मालिकों का सामान जब्त करना शुरू कर दिया। यह नजारा देख खोखा स्वामी भड़क गये और उनकी कर्मचारियों के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लात घूंसे चलने लगे।
4 of 6
अतिक्रमण हटाने गई टीम से हाथापाई
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। नजारा देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान ने निगम कर्मचारियों को सामान निकालने देने के लिए खोखा स्वामियों को छूट देने की बात कही। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
5 of 6
अतिक्रमण हटाने गई टीम से हाथापाई
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान ने बताया कि दूसरे दिन बीटीसी परिसर से एक दर्जन से अधिक खोखे जेसीबी से ध्वस्त किए गए हैं। इस दौरान बीटीसी परिसर में संचालित कांजी हाउस की भूमि पर नरेंद्र रतूड़ी की कैंटीन को भी जेसीबी से जैसे ही ध्वस्त करना शुरू किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।