फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vasantotsav 2018: राजभवन में बिखरा फूलों का सतरंगी संसार, देखना नहीं चाहेंगे?

Sun, 25 Feb 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Flower exhibition in dehradun vasantotsav 2018
flower

राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव के आखिरी दिन फूलों के दीदार के लिए दूनवासी उमड़ पड़े। यहां चारों ओर विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों की प्राकृतिक खूबसूरती और मन में समा जाने वाली खुशबू ने बच्चों, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी को आकर्षित किया।

Flower exhibition in dehradun vasantotsav 2018
flower

भीड़ का आलम यह था कि राजभवन में प्रवेश के लिए करीब पांच सौ मीटर लंबी लाइन लग गई। यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। राजभवन के बाहर वाहनों की लाइन भी राजभवन से विजय कॉलोनी पुल तक थी। वहीं, वसंतोत्सव के तहत पुष्प प्रदर्शनी के विभिन्न वर्गों में सर्वाधिक आठ अंक पाने वाले वन विभाग को रनिंग ट्रॉफी दी गई। जबकि, छह अंक पाकर भारतीय सैन्य अकादमी दूसरे और चार अंकों के साथ ओएनजीसी तीसरे स्थान पर रहा।

Flower exhibition in dehradun vasantotsav 2018
flower

शनिवार को बरसात के बाद रविवार को मौसम सुहाना हो गया था। साथ ही छुट्टी का दिन होने से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ वसंतोत्सव पहुंचे। उन्होंने फूलों के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। वहीं, राज्यपाल डॉ.कृष्ण कांत पाल ने पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Flower exhibition in dehradun vasantotsav 2018
flower

वह आर्ट गैलरी, स्टांप गैलरी और विभिन्न स्टालों पर भी गए। राज्यपाल ने पुष्प प्रतियोगिताओं में रंगोली और बच्चों की चित्र प्रतियोगिता, फोटो आदि के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा 11 पर्वतीय जिलों से चयनित तीन-तीन पुष्प उत्पादकों को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

विज्ञापन
Flower exhibition in dehradun vasantotsav 2018
flower

टिकट प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले कुमारी अभिरी मिश्रा, कुमारी महक थापा और मास्टर शोभित प्रियदर्शी को भी क्रमश: पांच हजार, तीन हजार, दो हजार रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के बाद कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये उत्तराखंड की लोक संस्कृति की रंग-बिरंगी छटा बिखेरी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed