फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपना कारोबार शुरू करना है तो युवाओं को यहां ऐसे मिलेगी मदद, जल्दी अप्लाई करें

Fri, 02 Feb 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Feb 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
For start Your Own business get money Here
money

अगर आपको अपना कारोबार शुरु करना है तो आपको यहां ऐसे मददमिल सकती है। इसमें आपको बड़ा फायदा होगा।


 

For start Your Own business get money Here
money

अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवार के बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम ने अनूठी पहल की है। मुख्य विकास अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवार के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को निगम की स्वत: रोजगार योजना के अंतर्गत अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्त पोषित किया जा रहा है।
 

For start Your Own business get money Here
loan

सीडीओ ने बताया कि इसके लिए 10 फरवरी तक आवेदन किये जा सकते हैं। ऋण योजना के बारे में जानकारी देते हुए सीडीओ ने बताया कि निगम की स्वत: रोजगार योजना के अंतर्गत 20 हजार  से सात लाख तक की योजना को बैंक से वित्त पोषित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
For start Your Own business get money Here
loan

योजना के तहत 10 हजार रुपये अनुदान, 25 प्रतिशत मार्जिन मनी ऋण एवं शेष धनराशि बैंक ऋण के रूप में दी जाएगी। इसके लिए आवेदक की उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच तथा वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 52800 तथा शहरी क्षेत्र में 64920 से कम होनी चाहिए। आवेदक को आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।

विज्ञापन
For start Your Own business get money Here
Apply

आवेदक अपना आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय में एवं शहरी क्षेत्र में जिला समाज कल्याण अधिकारी पदेन जिला प्रबंधक के रोशनाबाद स्थित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed