{"_id":"5cc1c313bdec2214262c780f","slug":"heavy-hail-storm-and-rainfall-snowfall-in-uttarakhand-create-problem-for-people-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी ने बढ़ाई मुसीबत, मलबे और ओलों से पटे खेत, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी ने बढ़ाई मुसीबत, मलबे और ओलों से पटे खेत, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Apr 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम ने करवट ली तो कहीं भारी बारिश तो कहीं ओलावृष्टि ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। पिथौरागढ़ के सीमांत गांव तांकुल में बुधवार रात अतिवृष्टि से व्यापक तबाही मची है। गांव को जोड़ने वाली दो पैदल पुलिया के साथ ही संपर्क मार्ग बह गया, पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना में जनहानि और पशु हानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह बादल फटने की घटना है जबकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
Trending Videos
2 of 8
उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
गांववासियों के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे तेज आवाज के साथ गांव के ऊपर की पहाड़ी से पानी का नाला फूट पड़ा। गांव के लोग भारी दहशत में आ गए। देखते ही देखते तांकुल और मांगती नाले में मलबा भर गया। नालों में मलबा भरने से तांकुल को जोड़ने वाली दो आरसीसी पुलिया बह गईं। संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। गांव के लिए बनी पेयजल योजना को भारी क्षति पहुंची है। एक शौचालय ध्वस्त हो गया है। खेतों में बुरी तरह मलबा पट गया। कुछ समय बाद पानी का बहाव कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
बेड़ीनाग में बारिश और ओलावृष्टि के चलते छह बकरियों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मवेशी लापता हो गए। कई गांवों में मकान और पैदल रास्तों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई करने की मांग उठाई है।
4 of 8
उत्तराखंड में बारिश,बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बेड़ीनाग और पिथौरागढ़ आए दिन हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में तैयार फसल ओलों की मार से पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसानों ने सरकार से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग उठाई है। तहसील के रीठा रैतोली, अनोली, असूर, चौड़मन्या, देवीनगर, जगथली, काशीथल, बुडसीमा, लालुका, कालेटी, गुरबुरानी समेत कई गांवों में ओलावृष्टि से फसल, फल और सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
5 of 8
उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
बुंगाछीन कुसैल सड़क पर बारिश से पेड़ गिर गया। जिससे रास्ता बंद हो गया। कालेटी के गिरधर सिंह, हयात सिंह, हरीश रावत, उडियारी के श्याम सिंह ने बताया कि बीते दिन हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से फसल, फल, सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर गया है। पिथौरागढ़ के जाख पुरान क्षेत्र में ओलों की मार से फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।