सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: भराड़ीसैंण में भारी बर्फबारी, बजट सत्र के लिए गए मंत्री-विधायकों समेत दर्जनों लोग फंसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैरसैंण( भराड़ीसैंण ) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Mar 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall in uttarakhand , Ministers and mla and public Stuck in Gairsain
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह फिर मौसम बदल गया। चारों धामों समेत औली और भराड़ीसैंण में वादियां बर्फ से लकदक हो गईं। साथ ही निचले इलाकों में दोपहर से रुक-रुककर हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। जिस कारण लोगों ने अपने गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल लिए हैं।

Trending Videos
Heavy snowfall in uttarakhand , Ministers and mla and public Stuck in Gairsain
- फोटो : अमर उजाला

भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान जमकर बर्फबारी हुई। मौसम का बदलता रुख यह भी जता गया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी की विधानसभा भराड़ीसैंण के लिए ही सरकार को मौसम की चुनौती से निपटने के खास इंतजाम करने पड़ेंगे। सरकार समेत सत्र के लिए वहां गए लोग फंस रास्ते में ही फंस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy snowfall in uttarakhand , Ministers and mla and public Stuck in Gairsain
- फोटो : अमर उजाला

लगातार बर्फबारी के कारण गाड़ियों का आनाजाना भी ठप हो गया। यही वजह रही कि मंत्री और विधायक विधान भवन से खाना खाने के स्थान तक नहीं पहुंच पाए। सुबह तेज हवा के साथ बादल छा गए। हवा रुकी तो कोहरा छा गया। तापमान तीन डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच गया। विधान भवन के बाहर सन्नाटा पसरा और विधायकों की सक्रियता सदन के अंदर तक सिमट गई।

Heavy snowfall in uttarakhand , Ministers and mla and public Stuck in Gairsain
- फोटो : अमर उजाला

भराड़ीसैंण में सरकार शुक्रवार को सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई जो सत्र की वजह से भराड़ीसैंण पहुंचे थे। इन लोगों के सामने वापसी का संकट उठ खड़ा हुआ। कई सुरक्षाकर्मी इस समय भराड़ीसैंण में टैंटों में रह रहे हैं। उनके सामने भी परेशानी और बढ़ गई।

विज्ञापन
Heavy snowfall in uttarakhand , Ministers and mla and public Stuck in Gairsain
- फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ, हेमकुंड और औली समेत धार्मिक व पर्यटक स्थलों के अलावा उर्गम घाटी, नीति घाटी, पाणा-ईराणी और ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी का सिलसिला देर शाम तक जारी था। वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed