फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Resolved to strengthen the party for the upcoming Assembly elections.

Chamoli News: आगामी विस चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

Sun, 02 Aug 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 02 Aug 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Resolved to strengthen the party for the upcoming Assembly elections.
फोटो
विज्ञापन

यूकेडी की ओर से गैरसैंण में हुआ पूर्व सैनिक महासम्मेलन
कहा- पलायन और बेरोजगारी से त्रस्त है प्रदेश, गांव गांव चलाया जाएगा जागरण अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से यहां आयोजित महासम्मेलन में प्रदेशभर से 250 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। सैनिकों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में उक्रांद को मजबूत करने का संकल्प लिया। कहा गया कि पलायन और बेरोजगारी से प्रदेश त्रस्त है। इसलिए अब गांव-गांव जागरण अभियान चलाया जाएगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार मेजर महिपाल सिंह पुंडीर ने की। मुख्य अतिथि उक्रांद के उपाध्यक्ष कर्नल सुनील कोटनाला, पूर्व कुलपति यूएस रावत और केंद्रीय महामंत्री कर्नल कैलाश देवरानी सहित कई वरिष्ठ पूर्व सैनिक एवं वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद भी आंदोलनकारियों के सपने अधूरे हैं। उन्होंने स्थायी राजधानी गैरसैंण, पलायन, बेरोजगारी और सैनिकों के सम्मान जैसे मुद्दों पर कार्य करने की आवश्यकता बताई। 200 से अधिक पूर्व सैनिकों ने जै पहाड़ जै पहाड़ी के नारे लगाए। उन्होंने गांव-गांव जाकर जनजागरण करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उक्रांद को उत्तराखंड की अस्मिता और राज्य आंदोलन की मूल भावना को साकार करने वाला राजनीतिक विकल्प बताया। सम्मेलन की शुरुआत ढोल-दमाऊं और मशकबीन के साथ हुई। पूर्व सैनिकों ने तिरंगा लहराया और राष्ट्रगान किया। इस दौरान दस से अधिक पूर्व सैनिकों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन को कर्नल सुनील चौहान, कर्नल विनोद नेगी, कैप्टन सीएम गढ़िया, कैप्टन खुशहाल सिंह गढ़िया, सूबेदार मेजर देवचंद उत्तराखंडी, राजेंद्र रावत, हरेंद्र भंडारी, वीरेंद्र बिष्ट, सूबेदार मेजर भरत राणा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी यूकेडी
गैरसैंण। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में यूकेडी के सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने वर्ष 2027 में पार्टी की सरकार बनने पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की बात कही। यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष कर्नल सुनील कोटनाला ने कहा कि यूकेडी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए तैयार है। यूएस रावत ने कहा कि यूकेडी सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी। रावत ने राज्य की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था सुधारने का वादा और बेरोजगारी और पलायन रोकने पर भी कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महावीर पंवार, संयोजक हरेंद्र भंडारी और कैप्टन चंद्र मोहन सिंह नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed