{"_id":"6a6f2eddcd3b8c761f0ac8a5","slug":"youth-should-channel-their-energy-into-nation-building-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120054-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: युवा राष्ट्र निर्माण में लगाएं अपनी ऊर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: युवा राष्ट्र निर्माण में लगाएं अपनी ऊर्जा
Sun, 02 Aug 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
युवाओं ने पीएम मोदी के नशा मुक्ति पर ऑनलाइन संबोधन को सुना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से देशव्यापी कार्यक्रम में पीएम मोदी के संवाद को युवाओं ने वर्चुअली सुना।
युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक रूप से राष्ट्र निर्माण में लगाना और नशे जैसी समस्याओं को समाप्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत पीएम के संवाद को पीजी कॉलेज में देखा व सुना गया। वहीं पीजी कॉलेज में मुख्य अतिथि ब्रह्म कुमारी संस्था की किरण ने युवाओं को शांत चित होने का क्या महत्व है इसको विस्तार से बताया साथ ही योगाभ्यास भी कराया। प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहते हुए उन्हें अपनी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहिए। एंटी ड्रग सेल प्रभारी डॉ. राजेश कुमार चंद्रियाल ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, रेंजर रोवर्स, नमामि गंगे एवं रेडक्रास के स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया। दूसरी ओर कर्णप्रयाग महाविद्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य राम अवतार सिंह और छात्रों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। संवाद