{"_id":"6a6f2d3587064c80880de39b","slug":"bus-service-affected-by-landslide-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125649-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भूस्खलन से प्रभावित हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भूस्खलन से प्रभावित हुई बस सेवा
Sun, 02 Aug 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
चौंडली, पुडियाणी, कनोठ सहित कई जगह हालत खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। लगातार हो रही बारिश से सड़कों की हालात खराब है। खास तौर से कर्णप्रयाग से नौटी को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर लगातार मलबा गिर रहा है। ऐसे में सड़क पर सफर जोखिमभरा हो रहा है। इस कारण यहां बीते चार दिनों से परिवहन निगम की बस सेवा भी नहीं जा पा रही है। कई बार बस को कर्णप्रयाग में रुकना पड़ रहा है।
बारिश से नौटी स्टेट हाईवे पर चौंडली में भारी भूस्खलन से सड़क बदहाल हो गई है। इसके अलावा कोली और पुडियाणी में सड़क रविवार सुबह बंद रही जबकि कनोठ में स्कपर के कारण सड़क संकरी हो गई है। बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क खराब होने से देहरादून से नौटी, देवलकोट रूटी की परिवहन निगम की बस सेवा भी प्रभावित हुई है। नौटी गांव निवासी और पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत ने कहा कि सड़क की हालात दयनीय है और यहां सफर जोखिमभरा बना है। सड़क की खराब हालत के कारण कई बार नौटी देवलकोट की बस सेवा देहरादून से कर्णप्रयाग तक ही आ रही है। वहीं लोनिवि के ईई सुनील कुमार ने बताया कि सड़क पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। ऐसे में मलबा जल्द हटाया जा रहा है। बस सेवा प्रभावित होने की उनके पास कोई सूचना नहीं है।
सिमली-डिम्मर सड़क खारीगाड़ में ध्वस्त
कर्णप्रयाग। शनिवार रात को हुई बारिश से सिमली-डिम्मर सड़क खारीगाड़ गदेरे में ध्वस्त हो गई है। यहां करीब दस से पंद्रह मीटर सड़क गदेरे के उफान पर बह गई। दोपहर तक इस ग्रामीण सड़क पर यातायात बंद रहने के बाद पीएमजीसवाई ने गदेरे पर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर यातायात सुचारू किया। वहीं सिमली रोड पर बारिश से लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। इससे यहां पैदल आवागमन भी जोखिम भरा हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आदिबदरी-नौटी मार्ग का 310.23 लाख रुपये से होगा कायाकल्प
आदिबदरी। नंद देवी राजजात यात्रा से पहले आदिबदरी-नौटी मार्ग का 310.23 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। यह कार्य राज्य योजना के तहत होगा। 43 किलोमीटर लंबा यह मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र कुंवर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलम कोहली ने कहा कि नालियों और काॅजवे के अभाव में यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने बताया कि प्रथम चरण में काॅजवे और नाली निर्माण शुरू हो चुका है। इस साल के अंत तक मार्ग का सुधारीकरण पूरा हो जाएगा। इससे अगले वर्ष होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए यातायात सुगम होगा। संवाद