फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Conveyed the message of making society free from substance abuse.

Chamoli News: समाज को नशामुक्त बनाने का दिया संदेश

Sun, 02 Aug 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 02 Aug 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of making society free from substance abuse.
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली की ओर से हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तहत जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, कविता पाठ, चित्रकला, स्लोगन लेखन, रील मेकिंग सहित आठ विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंनेयुवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, मेरा भारत चमोली के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed