कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में हाल में आई आपदा में अपने 21 निवासी गंवाने वाले बस्तड़ी गांव को फिर से बसाया जा रहा है। गांव वालों की जिजीविषा की इस मुहिम में आप भी उनका साथ खुलकर दें।
आइए मिलकर बसायें नया बस्तड़ी, देखें कैसे आपदा में तबाह हो गया था पूरा गांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ में आई आपदा में समूचा बस्तड़ी गांव उजड़ गया और दर्जनों परिवारों की जिंदगी पटरी से उतर गई। बहुत से बच्चों-युवाओं की शिक्षा अधर में लटक गई है।
इस भीषण त्रासदी से जूझते हुए गांव के ही लोगों ने नई बसाहट बनाने की मुहिम ‘आओ एक नया बस्तड़ी फिर से बसायें’ शुरू करके अपनी अजेय जिजीविषा का परिचय दिया है।
तस्वीर में आपदा से तबाह बस्तड़ी में राहत व बचाव अभियान में जुटे जवान। (फाइल फोटो)
अमर उजाला फाउंडेशन उनके इस हौसले का सम्मान करते हुए इस अभियान के लिए तत्काल एक लाख रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा करता है और अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि नया बस्तड़ी बसाने के लिए खुले दिल से मदद करें। कैसे करें मदद यह जानने के लिए आगे देखें।
आप अमर उजाला फाउंडेशन (Amar Ujala Foundation) के नाम से क्रॉस किया चेक भेजकर इस अभियान को आगे बढ़ा सकते हैं। चेक के पीछे अपना पूरा नाम, पता, पैन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है।
बस्तड़ी में खोजबीन करते जवान (फाइल फोटो)