फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Praveshotsav organized in government colleges NCC-NSS units de-addiction campaigns launched

Uttarakhand: राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सव, NCC-NSS इकाई और नशा मुक्ति अभियान चलाए जाएंगे

Mon, 17 Aug 2026 10:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 10:57 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवेशोत्सव में नए छात्रों का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि इससे छात्रों में उच्च शिक्षा के प्रति विश्वास पैदा होगा। उन्होंने बताया कि मानक पूरे होने पर महाविद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस या रोवर रेंजर में से किसी एक इकाई की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
Praveshotsav organized in government colleges NCC-NSS units de-addiction campaigns launched
राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र से प्रवेशोत्सव आयोजित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। इस दौरान महाविद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस और रोवर रेंजर्स की इकाइयां भी स्थापित होंगी, साथ ही नशा मुक्ति अभियान भी चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवेशोत्सव में नए छात्रों का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि इससे छात्रों में उच्च शिक्षा के प्रति विश्वास पैदा होगा। उन्होंने बताया कि मानक पूरे होने पर महाविद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस या रोवर रेंजर में से किसी एक इकाई की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक छात्र-छात्रा को इनमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए महाविद्यालय स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। विकसित भारत-2047 विषय पर भी गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को सभी प्राचार्यों को इस संबंध में निर्देश देने को कहा। बैठक में अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा वीएन. खाली, संयुक्त सचिव प्रदीप नौटियाल, संयुक्त निदेशक संगीता गुप्ता, उप सचिव दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रीनगर क्षेत्र के महाविद्यालयों की समीक्षा
शिक्षाा मंत्री ने बैठक में अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के छह राजकीय महाविद्यालयों की विस्तृत समीक्षा की। इनमें पाबों, खिर्सू, थलीसैण, मजरा महादेव, उफरैंखाल और व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी शामिल थे। उन्होंने भवन निर्माण, कर्मचारियों की स्थिति, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्राचार्यों को निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। नए छात्रावासों में इसी सत्र से छात्रों के रहने की व्यवस्था करने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्यों पर सख्त निर्देश
शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि समय पर निर्माण कार्य पूरा न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी महाविद्यालयों के नए भवनों की छतों पर सौर पैनल लगाने के निर्देश दिए। महाविद्यालयों में शौर्य दीवार, मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित करने को भी कहा गया है। इन कदमों से छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शैक्षिक माहौल सुधरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed