फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two groups clash on public road in Bidhauli; three arrested.

Dehradun News: बिधौली में सार्वजनिक मार्ग पर भिड़े दो पक्ष, तीन गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Two groups clash on public road in Bidhauli; three arrested.
देहरादून। बिधौली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर आपस में झगड़कर हंगामा कर रहे तीन युवकों को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद सड़क पर हंगामा होने से शांति व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन सिंह (20) निवासी जाबर, टिहरी गढ़वाल, अमृतम अंशुमन (25) निवासी पटना, बिहार और मनीष जैन (19) निवासी राजाखेड़ी, हरियाणा, हाल निवासी ग्रीन व्यू हॉस्टल, बिधौली के रूप में हुई है। प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि 17 अगस्त को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि बिधौली क्षेत्र में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दो पक्ष किसी बात को लेकर विवाद करते हुए सार्वजनिक मार्ग पर हंगामा और मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। आरोप है कि समझाने के बाद भी दोनों पक्ष और उग्र हो गए और एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed