फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Butter Festival: मखमली बुग्याल में खेली दूध-मक्खन की होली, किया नृत्य, अनोखे पर्व की देखें मनमोहक तस्वीरें

Mon, 17 Aug 2026 05:33 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 17 Aug 2026 05:33 PM IST
सार

Uttarkashi Butter Festival 2026: पंचगाई पट्टी के रैथल समेत नटीण, बंद्राणी, क्यार्क और भटवाड़ी गांवों के ग्रामीण अपने आराध्य समेश्वर देवता की देवडोली के साथ दयारा बुग्याल पहुंचे। यहां उन्होंने दूध मक्खन की होली खेली।

विज्ञापन
Butter Festival 2026 Holi played with milk and butter on velvety Bugyals photos of this unique festival
बटर फेस्टिवल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल में सोमवार को पारंपरिक अंढूड़ी (बटर फेस्टिवल) उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। समेश्वर देवता की डोली की मौजूदगी में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने गुलाल की जगह दूध, दही और मक्खन से होली खेली। इस दौरान रासौ-तांदी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।

दयारा पर्यटन विकास समिति की ओर से पंचगाई पट्टी के रैथल समेत नटीण, बंद्राणी, क्यार्क और भटवाड़ी गांवों के ग्रामीण अपने आराध्य समेश्वर देवता की देवडोली के साथ दयारा बुग्याल पहुंचे। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु यहां पहुंचे।

Srinagar: छह महीने में जन्मा बच्चा, 700 ग्राम था वजन; डॉक्टरों ने दो महीने में ऐसे दिया नया जीवन

Butter Festival 2026 Holi played with milk and butter on velvety Bugyals photos of this unique festival
बटर फेस्टिवल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि अंढूड़ी पर्व की शुरुआत पांच पांडवों के पश्वाओं के अवतरित होने से हुई। इसके बाद समेश्वर देवता की देवडोली के साथ उनके पश्वा भी अवतरित हुए। लोक परंपरा के अनुसार समेश्वर देवता ने कफुवा पर डांगरियों के बीच चलकर मेलार्थियों को आशीर्वाद दिया।

Butter Festival 2026 Holi played with milk and butter on velvety Bugyals photos of this unique festival
बटर फेस्टिवल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद बुग्याल में बनी छानियों में ग्रामीणों की ओर से एकत्र किए गए दूध, दही और मक्खन को वन देवताओं और स्थानीय देवी-देवताओं को भोग लगाया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद राधा-कृष्ण की जोड़ी ने मक्खन से भरी हांडी फोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Butter Festival 2026 Holi played with milk and butter on velvety Bugyals photos of this unique festival
बटर फेस्टिवल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके साथ ही बटर फेस्टिवल का मुख्य उत्सव शुरू हो गया। हांडी फूटते ही ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर दूध, दही और मक्खन लगाकर अनूठी होली खेली। वहीं, उत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोक वेशभूषा में राधा-कृष्ण की जोड़ी के साथ रासौ-तांदी नृत्य किया। पुरुषों ने भी नृत्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन
Butter Festival 2026 Holi played with milk and butter on velvety Bugyals photos of this unique festival
बटर फेस्टिवल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ढोल-दमाऊं और लोकगीतों के बीच देर तक उत्सव का माहौल बना रहा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज राणा, पृथ्वीराज राणा, किशन सिंह, बचन सिंह, सुंदर सिंह, बुद्धी लाल, मोहन लाल, बलवंत राणा, राजकेंद्र सिंह, सुरेश रतोड़ी, यशवंत आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed