फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Asian Open Short Track Speed Skating Trophy will be held in India and Dehradun for second time from today

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी: 14 एशियाई देशों के स्केटर दून में दिखाएंगे हुनर, आज से होगी शुरू

Mon, 17 Aug 2026 11:01 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 17 Aug 2026 11:01 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Asian Open Short Track Speed Skating Trophy will be held in India and Dehradun for second time from today
स्केटिंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एशिया की प्रमुख शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिताओं में शामिल एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का आयोजन भारत और देहरादून में दूसरी बार किया जा रहा है। 17 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत समेत 14 एशियाई देशों के स्केटर अपना हुनर दिखाएंगे।

विज्ञापन


भारत लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित एशियाई प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। उधर, प्रतियोगिता के आयोजन से देहरादून की पहचान अंतरराष्ट्रीय आइस स्पोर्ट्स और शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता से पहले रविवार को विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश के बहादुर बच्चों को इस साल से मिलेगा बाल वीरता पुरस्कार; अमर उजाला की खबर पर लगी मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रतियोगिता में भारत समेत हांगकांग, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया, मलेशिया, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी के चलते यह भारत में आयोजित अब तक की सबसे बड़ी शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिताओं में से एक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed