फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus atop and hanging from the windows of a Thar;

Dehradun News: थार की छत और खिड़कियों पर सवार होकर हुड़दंग, आठ पर कार्रवाई

Mon, 17 Aug 2026 02:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ruckus atop and hanging from the windows of a Thar;
सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में सड़क पर जान जोखिम में डालकर हुड़दंग करना आठ युवकों को भारी पड़ गया। बल्लीवाला क्षेत्र के पास जीएमएस रोड पर थार रॉक्स और एक अन्य वाहन की खिड़कियों व छत पर सवार होकर रैली निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद बसंत विहार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आठ युवकों को संबंधित वाहनों समेत थाने लाकर वैधानिक कार्रवाई की और एक वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कुछ युवक यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए चलती गाड़ियों की खिड़कियों और छत पर बैठे दिखाई दे रहे थे। इससे न केवल उनकी अपनी जान को खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई थी।
विज्ञापन


एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बसंत विहार पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर संबंधित वाहनों और युवकों की पहचान की। इसके बाद वाहनों में सवार आठ युवकों को पुलिस ने थाने बुलाकर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने संबंधित वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने या स्टंट दिखाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed