फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trained unemployed individuals marched to the Education

Dehradun News: भर्ती के लिए प्रशिक्षित बेरोजगारों ने किया शिक्षा मंत्री आवास कूच

Mon, 17 Aug 2026 02:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Trained unemployed individuals marched to the Education
शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भर्ती और आयु सीमा में शिथिलता की मांग को लेकर प्रशिक्षित बेरोजगारों ने रविवार को प्रदर्शन किया। परेड मैदान से शिक्षा मंत्री के आवास की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने कनक चौक पर रोक हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें ननूरखेड़ा में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों से लेकर इंटर काॅलेजों तक शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए। वर्ष 2006 के बाद से प्रदेश में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की नियमित भर्ती नहीं हुई है।
विज्ञापन

इससे बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवा लंबे समय से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा मंत्री इस प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के लिए अनुमोदित कर चुके हैं, लेकिन अब तक अंतिम स्वीकृति नहीं मिली है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed