{"_id":"6a822433bb7c29c729018929","slug":"one-sunday-one-village-campaign-launched-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1043662-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एक रविवार-एक गांव अभियान हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एक रविवार-एक गांव अभियान हुआ शुरू
Mon, 17 Aug 2026 02:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक सेवा को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने ‘’एक रविवार-एक गांव, एक घंटा समाज के नाम’’ अभियान का आगाज किया। रविवार को सहसपुर गांव से इस प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत कार्यकर्ताओं ने हर रविवार को किसी गांव या मलिन बस्ती में पहुंचकर एक घंटा समाज सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया।अभियान का शुभारंभ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और कार्यक्रम संयोजिका मधु जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज सेवा किसी एक संस्था या व्यक्ति का काम नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अनूठी पहल के जरिए कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचेंगे, उनकी समस्याओं को समझेंगे और समाधान निकालने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि सहसपुर में मुख्य कार्यक्रम के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया, ताकि पूरे उत्तराखंड में एक साथ सामाजिक कार्यों को गति मिल सके। इस दौरान एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका गीता मौर्य और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नीरज कश्यप ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, महिला व ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी और कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन