{"_id":"6a8209f36a9774f3d207d3eb","slug":"complete-underground-power-line-work-by-november-15-dhyani-dehradun-news-c-5-drn1043-1043276-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर तक पूरा करें भूमिगत बिजली लाइनों का काम : ध्यानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नवंबर तक पूरा करें भूमिगत बिजली लाइनों का काम : ध्यानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के ऊर्जा भवन में स्वतंत्रता दिवस पर प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एडीबी परियोजना के तहत 15 नवंबर तक बिजली लाइनों को भूमिगत करने का काम पूरा करें।
प्रबंध निदेशक ने स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करने और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। इसके अलावा यूपीसीएल को अगले वित्तीय वर्ष तक 50 हजार करोड़ रुपये की कंपनी बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को मेहनत से काम करने का आग्रह किया। उन्होंने उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यालय के चयनित कार्मिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निदेशक एमआर आर्य, कमल शर्मा, आरजे मलिक, संजय कुमार टम्टा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।