फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government extends deadline for ACR process; relief for employees.

Dehradun News: शासन ने एसीआर प्रक्रिया के लिए समय सीमा बढ़ाई, कर्मचारियों को राहत

Mon, 17 Aug 2026 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Government extends deadline for ACR process; relief for employees.
देहरादून। शासन ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (एसीआर) के लिए फिर से समय सीमा बढ़ाई है। इससे उन कर्मचारियों को राहत मिली है, जिनकी एसीआर की कार्रवाई विभागीय, तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से समय पर पूर्ण नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से सभी विभागों को एसीआर की समय सीमा बढ़ाने के आदेश जारी किए गए। नई समय सारिणी के अनुसार ऑनलाइन वर्क फ्लो तैयार करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई। जबकि कर्मचारी 30 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से स्वमूल्यांकन अंकित कर सकेंगे। अग्रेषण की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, समीक्षक अधिकारी की ओर से कार्रवाई पूर्ण करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, स्वीकर्ता अधिकारी स्तर पर कार्रवाई पूरी करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 तय की गई। इसके अलावा संबंधित कर्मचारी को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शासन के इस फैसले का स्वागत किया है। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि 22 जून 2026 को परिषद की ओर से मुख्य सचिव को पत्र कर एसीआर की प्रक्रिया पूरी न होने पर समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया था। इस पर तीन जुलाई 2026 को वर्ष 2025-26 की एसीआर से संबंधित ऑनलाइन मूलभूत सूचनाएं तैयार करने व संबंधित कार्मिकों की ओर से स्वमूल्यांकन अंकित करने की समय सीमा में सात कार्यदिवस की वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed