फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vision of a prosperous Uttarakhand to be realized through the Youth Commission: Bhatt

युवा आयोग से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पना : भट्ट

Mon, 17 Aug 2026 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Vision of a prosperous Uttarakhand to be realized through the Youth Commission: Bhatt
देहरादून। भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सात महत्वपूर्ण घोषणाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये घोषणाएं प्रदेश के विकास और युवाओं के भविष्य पर केंद्रित हैं। इनके सुखद और दूरगामी परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि युवा हाथों को रोजगार देने के लिए सरकारी और गैरसरकारी क्षेत्रों में स्वरोजगार की कई योजनाएं चल रही हैं। चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित होंगे। इससे युवाओं को गृह क्षेत्र में रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा। प्रदेश के प्रथम युवा आयोग की स्थापना से सरकार की युवाओं के प्रति गंभीरता स्पष्ट है। यह आयोग युवाओं के रोजगार, पठन-पाठन और गुणवत्तापरक शिक्षा की निगरानी करेगा। सीमावर्ती ग्रामों के युवाओं, भूतपूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को स्वरोजगार के लिए अतिरिक्त सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने से जरूरतमंदों को राहत मिलेगी। 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना शुरू होगी। इसमें आईआईटी और आईआईएम के सहयोग से निशुल्क प्रशिक्षण और बैंक ऋण पर 30 फीसदी अनुदान मिलेगा। इस वर्ष से बहादुर बच्चों को बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed