फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pickup falls into deep gorge on Purtad Road; one dead.

Dehradun News: पुरटाड रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत

Mon, 17 Aug 2026 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 17 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pickup falls into deep gorge on Purtad Road; one dead.
पुरटाड रोड पर शनिवार रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में उत्तरकाशी जिले के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना रात में होने के कारण किसी को इसका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर पीड़ितों को बाहर निकाला। त्यूणी थाना प्रभारी कुलदीप शाह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:40 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को पुरटाड रोड पर एक वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। दुर्घटना शनिवार रात की है, लेकिन अंधेरा और सुनसान मार्ग होने के कारण रात भर किसी को भनक नहीं लगी। सूचना पाते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से खाई में सघन खोज व बचाव अभियान शुरू किया गया। टीम जब दुर्घटनाग्रस्त पिकअप के पास पहुंची, तो वहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल था।पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील अंतर्गत सुनकुंडी गांव निवासी खजान दास (40) के रूप में हुई। वहीं, हादसे में ग्राम सूचानू निवासी रविन लाल (34) गंभीर रूप से घायल हुआ है। टीम ने घायल रविन को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने इस आशंका में घटनास्थल के आसपास व्यापक सर्च अभियान भी चलाया कि वाहन में कोई अन्य व्यक्ति तो सवार नहीं था, लेकिन खोजबीन में कोई अन्य नहीं मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद मृतक खजान दास का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed