{"_id":"6a82248e58c711dabb0438cc","slug":"two-people-caught-sifting-gas-from-cylinders-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1043664-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सिलिंडरों से गैस निकाल रहे दो लोगों को पकड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सिलिंडरों से गैस निकाल रहे दो लोगों को पकड़ा, हंगामा
Mon, 17 Aug 2026 02:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सौड़ा सरौली के लोगों ने जंगल में सिलिंडरों से गैस निकालते हुए ओर्डीनेंस गैस एजेंसी के दो कर्मियों को पकड़ लिया। इस पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने मामले में कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी और आरोपित जयप्रकाश निवासी कासगंज और रत्नेश कुमार निवासी अलीगढ़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव सौड़ा सरौली निवासी पूर्व सूरज राणा के अनुसार गांव के बाहर एक खाली मकान के पीछे यह गाड़ी खड़ी थी और वह री-फिलर के माध्यम से गैस निकाल रहे थे। इसी दौरान आस-पास के लोगों ने उनको देख लिया और इस पूरे मामले की वीडियो बना ली।
मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और इसकी सूचना क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एसके भट्ट को दी गई। दोपहर करीब एक बजे के टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी सहित सभी 26 गैस सिलिंडर जब्त कर लिए गए। अधिकारियों के अनुसार चार सिलिंडरों में गैस कम पाई गई। बताया जाता है सभी में 6.5 किलो तक गैस कम पाई गई।
विज्ञापन
इस पूरे प्रकरण में पूर्ति विभाग की ओर से रायपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 26 सिलिंडरों को सहकारी गैस सर्विस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया है।
-- -
सिलिंडर लेने से पहले वजह जरूर जांचें
डीएसओ ने कहा कि हर गैस गाड़ी चालक के पास कांटा होता है। उन्होंने कहा कि गैस उपभोक्ता को यदि शक है तो वह तत्काल अपने सिलिंडर का वजन कराने के लिए बोल सकता है। गाड़ी चालक को इसका वजन करना होगा और यदि गैस कम है तो इसकी सूचना तत्काल आपूर्ति विभाग को करनी चाहिए।
-- -
ओर्डिनेंस गैस एजेंसी की गाड़ी थी और इसमें 26 सिलिंडर थे। इनमें से चार सिलिंडरों में 6.5 किलो तक गैस कम मिली है। इस मामले में गैस एजेंसी और दो लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। - केके अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी