सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hemkund Sahib: 10 अक्टूबर तक ही चलेगी यात्रा, एक दिन में जा सकेंगे केवल 100 तीर्थयात्री 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Aug 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2020: Yatra will run till 10th October , only 100 pilgrims will be able to go in a day
- फोटो : अमर उजाला

चार सितंबर से शुरू हो रही हेमकुंड साहिब यात्रा इस बार 10 अक्टूबर तक ही चलेगी। वहीं, इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियातन एक दिन में केवल 100 तीर्थयात्रियों को ही हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति होगी। 

Trending Videos
Hemkund Sahib Yatra 2020: Yatra will run till 10th October , only 100 pilgrims will be able to go in a day

यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु इस साल हेली सेवा और पालकी की सेवा भी नहीं ले पाएंगे। लेकिन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को घांघरिया से हेमकुंड तक प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद जरूर मिलेगा। इन दिनों घांघरिया से हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर उत्तराखंड के राज्य पुष्प ब्रह्मकमल खिले हुए हैं। यात्रियों को इन फूलों के दीदार करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2020: Yatra will run till 10th October , only 100 pilgrims will be able to go in a day
- फोटो : अमर उजाला

गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि तीन सितंबर को गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के लिए पंच प्यारे रवाना होंगे। चार सितम्बर को पंच प्यारे की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के कपाट खोले जाएंगे। उन्होंने धाम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की है।

Hemkund Sahib Yatra 2020: Yatra will run till 10th October , only 100 pilgrims will be able to go in a day
- फोटो : अमर उजाला

यात्रा की तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए एसडीएम जोशीमठ अनिल चन्याल ने संबंधित विभागों को 30 अगस्त तक सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि हेमकुंड साहिब में हर दिन 100 ही जाएंगे। इसके साथ ही 50 स्थानीय घोड़े खच्चरों को भी जाने की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2020: Yatra will run till 10th October , only 100 pilgrims will be able to go in a day
- फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक, पेयजल, विद्युत विभाग, लोनिवि, संचार सहित महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी मौजूद थे। एसडीएम ने कहा कि हेमकुंड यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed