फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्राइविंग करते हैं तो ध्यान दीजिए, अगर 30 सितंबर से पहले नहीं किया ये काम तो परेशानी झेलेंगे

Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
High security number plate in car must install before 30 september
DRIVING

अगर आप कार ड्राविंग करते हैं तो इस खबर को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। विभाग के नए नियम के अनुसार अगर 30 सितंबर तक यह काम नहीं किया तो आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आप पुलिस थानों के चक्कर में पड़ जाएं। 


 

High security number plate in car must install before 30 september
High security number plate

उत्तराखंड में अब वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने डेडलाइन तय कर दी है। 30 सितंबर के बाद विभागीय टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाएगी, जिसमें बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट के दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

High security number plate in car must install before 30 september
High security number plate

शीर्ष अदालत की गाडइलाइन है कि वाहन स्वामियों को अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। संभागीय परिवहन विभाग ने 13 सितंबर से पूर्व पंजीकृत वाहनों में इस नंबर प्लेट को लगाने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
High security number plate in car must install before 30 september
challan

एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि 30 सितंबर तक का समय वाहन स्वामियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए दिया गया है। इसके बाद चेकिंग के दौरान लापरवाही मिलती है, तो संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
High security number plate in car must install before 30 september
demo pic

उन्होंने बताया कि इस बाबत विभिन्न निजी परिवहन कंपनियों और यूनियनों को भी अवगत कर दिया गया है। बताया कि संभागीय परिवहन कार्यालय में किसी भी दिन पुराने वाहनों में यह प्लेट लगाई जा सकती है। अगर नहीं लगवाई तो हर्जाना भी भुगतना पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed