फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: बादल फटने से सब कुछ हुआ बर्बाद, रहने खाने तक का ठिकाना तबाह

Thu, 25 May 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 25 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
horrible photos of cloudburst in uttarakhand

गुरुवार देर रात को अल्मोड़ा जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चौखुटिया के बिजरानी इलाके में बृहस्पतिवार को बादल फटने के बाद उफनाए नाले ने भारी तबाही मचा दी। 

horrible photos of cloudburst in uttarakhand

ग्राम पंचायत बिजरानी के जंगल में बादल फटने के बाद नाला उफान पर आ गया। ऐसे में मोहन सिंह के बार‌िश आफत बनकर बरसी। इसमें मोहन का मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। पानी का बहाव इतना तेज था क‌ि मकान जड़ से ही उखड़ गया। 

horrible photos of cloudburst in uttarakhand

वहीं उसका एक ढाबा, गोशाला, पेयजल योजना ध्वस्त हो गए और दो बैल बह गए। इसके साथ ही वहां बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे से पटा चौखुटिया-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
horrible photos of cloudburst in uttarakhand

बागेश्वर में लगभग दो घंटे तक हुई बारिश से गाड़-गधेरे उफान पर आ गए और जिला मुख्यालय की सड़कों पर पानी भर गया। लीलाधर जोशी का ढाबा भी बह गया।

विज्ञापन
horrible photos of cloudburst in uttarakhand

उधर, चकराता में भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। खड्ड से पेयजल लाइनों के साथ ही कई बीघा कृषि भूमि और तेज बहाव में पानी के दो टैंक बह गए। इससे 40 परिवारों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया हैं। कई खेतों में मलबा आने से करीब 30 गांव की आवाजाही ठप हो गई है। पीड़ित ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed