फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां खुदाई में मिले 100 साल पुराने हथियार, देखेंगे तो आंखे फटी रह जाएंगी

Tue, 13 Jun 2017 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Tue, 13 Jun 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
Hundred years old weapon found in excavation in tehri
hundred years old weapon

भारत की इस जगह पर  सड़क की खुदाई करते समय मजदूरों को अचानक वहां कुछ चीज होने का एहसास हुआ। उन्होंने हाथ से म‌िट्टी हटाई तो वे हैरान रह गए। इस दौरान उन्हें सौ साल पुराने ऐसे हथ‌ियार म‌िले ज‌िन्हें आप भी देखेंगे तो आंखे फटी रह जाएंगी।

Hundred years old weapon found in excavation in tehri
hundred years old weapon

जाखणीधार ब्लॉक में ढुंगमंदार पट्टी के ग्राम पिपोला के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) 1.5 किमी सड़क का निर्माण कर रहा है। इस दौरान मजदूरों को पुरातात्विक  हथियार तलवार, चाकू आदि का बड़ा जखीरा मिला है। यह जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। 

Hundred years old weapon found in excavation in tehri
hundred years old weapon

हथियार पूरी तरह से जंक लगे हुए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये हथियार 100 साल से अधिक पुराने हो सकते हैं। यह सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई है। बताया गया कि सड़क गांव तक पहुंचने के बाद जंगल में दीवार लगाने के लिए नेपाली मजदूर शनिवार शाम खुदाई कर रहे थे कि इस दौरान जब उन्होंने दीवार की बुनियाद बनाने के लिए तीन मीटर तक खुदाई की तो वहां लोहे के पुराने जंक लगे हथियार उन्हें दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hundred years old weapon found in excavation in tehri
hundred years old weapon

मजदूरों ने और खुदाई की तो वहां एक-एक करके लोहे के पुराने हथियार निकलते रहे। देर शाम तक वहां पुरानी तलवार, चाकू, बरछा और हथकड़ी जैसे लगभग 90 हथियार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये 100 साल से अधिक पुराने हथियार हो सकते हैं, जो किसी ने उस समय जमीन के भीतर दबा दिए होंगे। 

विज्ञापन
Hundred years old weapon found in excavation in tehri
hundred years old weapon

स्थानीय निवासी खिलानंद पुर्वाल ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में वहां पर कभी कोई मंदिर आदि भी नहीं देखा है जिससे यह अनुमान लगाएं कि किसी ने ये हथियार वहां दबाए हों। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed