फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिकों ने विवादित नो मैंसलैंड पर की तारबाड़ की कोशिश, एसएसबी ने रोका 

Wed, 22 Jul 2020 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
India nepal Dispute: Nepali citizen Tried to do wire fencing on Border Area Disputed No man's land
- फोटो : अमर उजाला

नेपाल के भारत विरोधी माहौल की तपिश उत्तराखंड के टनकपुर से लगी सीमा तक पहुंच गई है। बुधवार को नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव कस्बे में वहां के नागरिकों ने विवादित नो मैंसलैंड पर तारबाड़ लगाने की कोशिश की, जिसे एसएसबी ने रोक दिया। जवाब में नेपाली नागरिकों ने भी एनएचपीसी द्वारा शारदा तटबंध में किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य को भी रोक दिया।

India nepal Dispute: Nepali citizen Tried to do wire fencing on Border Area Disputed No man's land
- फोटो : अमर उजाला

टनकपुर से लगी नेपाल की ब्रह्मदेव सीमा पर स्तंभ संख्या 811 गायब है। इसे लेकर नेपाल के साथ सीमा विवाद चला आ रहा है। एसएसबी के मुताबिक नेपाल के नागरिकों ने दो दिन पूर्व ब्रह्मदेव बाजार के प्रवेश स्थल के समीप उत्तरी छोर पर खाली भूमि में पौधरोपण किया था। बुधवार को उन्होंने सीमेंट के स्तंभ गाड़कर तारबाड़ की तैयारी की थी। 

India nepal Dispute: Nepali citizen Tried to do wire fencing on Border Area Disputed No man's land
- फोटो : अमर उजाला

पता चलने पर शारदा बैराज बीओपी इंचार्ज बुद्धिप्रकाश फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और उक्त भूमि के विवादित होने का हवाला देते हुए तारबाड़ का काम रोकने को कहा। वहां एकत्र नेपाली नागरिकों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए ब्रह्मदेव के समीप शारदा तटबंध में एसएचपीसी की ओर से शारदा तटबंध में कटाव की रोकथाम को ट्रेटापोट (त्रिभुजाकार आरसीसी ब्लॉक) डालने का काम भी रुकवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India nepal Dispute: Nepali citizen Tried to do wire fencing on Border Area Disputed No man's land
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जब सीमा का विवाद है तो ब्रह्मदेव के समीप भारत की ओर से भी कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। बताया गया कि इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। मामले की सूचना पर दोपहर बाद सितारगंज मुख्यालय से एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट मुरारी लाल सीमा पर पहुंचे।

विज्ञापन
India nepal Dispute: Nepali citizen Tried to do wire fencing on Border Area Disputed No man's land
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने नेपाली नागरिकों से वार्ता कर उन्हें समझाने की कोशिश की। एसएसबी अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल सीमा पर हालात सामान्य है। इधर एसडीएम दयानंद सरस्वती का कहना है कि इस मामले की उनके पास कोई जानकारी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed