फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ashadhi Kautik Bagwal fair from 23rd in Maa Varahi Devidhura

Champawat News: मां वाराही देवीधुरा में आषाढ़ी कौतिक बगवाल मेला 23 से

Fri, 14 Aug 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 14 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ashadhi Kautik Bagwal fair from 23rd in Maa Varahi Devidhura
चंपावत। मां वाराही शक्तिपीठ देवीधुरा में ऐतिहासिक आषाढ़ी कौतिक रक्षाबंधन बगवाल मेला 23 अगस्त से चार सितंबर 2026 तक आयोजित होगा। इसका औपचारिक उद्घाटन 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला प्रशासन और विभागों को मेले की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा के लिए पेयजल, विद्युत, सफाई, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन में कोताही न बरतने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जल संस्थान को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। मेले का मुख्य आकर्षण विश्व प्रसिद्ध बगवाल 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर खेला जाएगा। जिलाधिकारी ने पुलिस और मेला प्रशासन को कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग की चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम और जनसेवा शिविर
धार्मिक परंपराओं के अनुसार 23 अगस्त को सांगी पूजन होगा। 28 अगस्त को बगवाल पूजन, 29 अगस्त को डोले का पूजन व परिक्रमा और चार सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य झांकी निकाली जाएगी। जनसेवा के लिए 25 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर, 30 अगस्त को नेत्र शिविर और 31 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed