फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Message of patriotism conveyed through the 'Har Ghar Tiranga' campaign in the district.

Champawat News: जिले में हर घर तिरंगा अभियान से दिया देशभक्ति का संदेश

Fri, 14 Aug 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 14 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Message of patriotism conveyed through the 'Har Ghar Tiranga' campaign in the district.
टनकपुर नगर में हर घर तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/रीठासाहिब/बनबसा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले भर में तिरंगा यात्राएं निकाली गई। जिला मुख्यालय में बालिका इंटर कॉलेज से गांधी प्रतिमा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। स्कूली बच्चों के साथ पूर्व सैनिक संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे ने किया। यात्रा में यूनिवर्सल स्कूल, बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी, गुरुकुलम समेत अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्र भक्ति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

यात्रा बालिका इंटर कॉलेज से शुरू होकर गांधी प्रतिमा तक पहुंची। इस मौके पर दायित्वधारी मुकेश महराना, प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा सूरज प्रहरी, भाजपा नेता शंकर पांडे, मोहित पाठक, सभासद प्रेमा चिलकोटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, दीपा देवी, भावना सेठी, हिमेश कलखुड़िया, सुनील पुनेठा, नंदन तड़ागी, कैलाश अधिकारी, कर्नल भवानी दत्त जोशी, जनार्दन चिलकोटी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत के नेतृत्व में जिले भर में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, बाराकोट, तल्लादेश, खेतीखान, धूरा अमोड़ी मंडल आदि में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, व्यापारियों, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजक मुकेश कलखुड़िया, सह संयोजक नितिन मंगला, गौरव पांडे, राजेंद्र गड़कोटी आदि रहे।
इस दौरान कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय से गणपति होटल तक एसएसबी अधिकारियों, जवानों, केंद्रीय विद्यालय बच्चों और शिक्षकों ने रैली निकाली। एसएसबी की सीमा चौकियों में भी स्थानीय विद्यालयों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा रैली, चित्रकला प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम किए गए। इस दौरान उप कमांडेंट शिव राम, करन चौहान, नवनीत कुमार यादव, उप निरीक्षक हुकुम चंद, केवी प्रधानाचार्य प्रमोद गुप्ता आदि रहे।
लोहाघाट में भी निकली तिरंगा यात्रा
लोहाघाट। नगर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं, पूर्व सैनिक, व्यापार मंडल और अन्य वर्ग के लोगों ने शिशु मंदिर लोहाघाट से मीना बाजार, राय चक्की, शीतला माता मंदिर, स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, गांधी चौक होते हुए रामलीला मंच तक तिरंगा यात्रा निकाली। यहां दायित्वधारी सुभाष बगौली, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, कार्यक्रम सह संयोजक राजेंद्र गड़कोटी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा आदि रहे।

टनकपुर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसएसबी पंचम वाहिनी ने हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् अभियान चलाया गया। रीठा साहिब में मंडल अध्यक्ष भाजपा जगदीश बोहरा के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों, स्कूली बच्चों, लोगों ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। यहां प्रधान दीपेंद्र कुरियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मेहता, दरवान सिंह बोहरा, मोहन चंद्र टिटगाई, रमेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह बोहरा, प्रधान गीता भट्ट आदि रहे। बनबसा में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों आदि ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed