उत्तराखंड में सेना की ओपन भर्ती में कोरोना की जांच को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नौजवानों की भारी भीड़ रही। कोविड प्रमाण पत्र की आवश्यकता को देखते हुए द्वाराहाट, चौखुटिया आदि विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों युवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि 200 से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। पर्याप्त किट नहीं होने से समस्या उत्पन्न हुई। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा अचानक रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद कर दिए जाने से कई युवाओं में आक्रोश भी दिखा। बाद में फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए थे। इस संदर्भ में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा तपन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 130 रैपिड टेस्ट किट थे। बाद में लक्षण के आधार पर चिकित्सकीय प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं, सेना भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए आए युवाओं में अगर कोविड-19 या जुकाम के लक्षण नहीं होने पर कोरोना जांच की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। बुधवार को सेना भर्ती में अल्मोड़ा और भिकियासैंण तहसील के 1550 युवकों ने दौड़ लगाई। इनमें से 400 युवकों ने दौड़ में दम दिखाया और पहली बाधा पार की। दिन भर मैदान में सफल युवकों की शारीरिक नाप जोख चलती रही। प्रपत्रों की भी बारीकी से जांच भी की गई।
उत्तराखंड सेना भर्ती: कोविड प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़, दौड़ में दिखाया दम, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 24 Feb 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन