सब्सक्राइब करें

अब सर्दी में भी लें आम का स्वाद, उत्तराखंड में मिला साल में दो बार फल देने वाला पेड़

नवीन भट्ट, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 24 Feb 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Now you case eat mango even in winter
आम की नई प्रजाति - फोटो : अमर उजाला

अगर आप आम के शौकीन हैं या आम का व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए बेहद अच्छी खबर है। अमूमन आम का पेड़ साल में एक बार ही फल देता है, लेकिन नैला गांव में आम की एक ऐसी प्रजाति मिली है जो साल में दो बार फल देती है। कलमी (फजरी) प्रजाति का यह पेड़ रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल नर्सरी से लाया गया था। यह प्रजाति जुलाई और नवंबर में फल होती है। दोनों ही बार आम का वजन अलग-अलग रहता है। उद्यान विभाग अब इस प्रजाति पर रिसर्च करेगा। यदि यह प्रजाति अन्य जगहों पर सफल हो जाती है तो किसानों की आय में दोहरी फसल से काफी इजाफा होगा। ताड़ीखेत विकासखंड के अंतर्गत नैला गांव निवासी बागवान देवकी नंदन चौधरी लंबे समय से बागवानी कर रहे हैं। उनके बगीचे में साल में दो बार फल देने वाला आम का पेड़ मिला है। देवकी नंदन बताते हैं कि कलमी (फजरी) प्रजाति के पेड़ को वह 2004 में रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल नर्सरी से लाए थे। यह प्रजाति यहां सफल हो गई और चौथे वर्ष से पेड़ ने फल देना शुरू कर दिया था। इस पेड़ से पहली फसल जून-जुलाई में और दूसरी फसल अक्तूबर-नवंबर में तैयार होती है।

Trending Videos
uttarakhand news : Now you case eat mango even in winter
आम की नई प्रजाति - फोटो : अमर उजाला
बरसात वाली फसल में आम का वजन 175 से 200 ग्राम और नवंबर वाली फसल में वजन 160 से 175 ग्राम तक रहता है। आम के पेड़ की लंबाई तकरीबन 10 फुट है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : Now you case eat mango even in winter
आम की नई प्रजाति - फोटो : अमर उजाला

आम काफी मीठा बताया जा रहा है। उद्यान विभाग के अधिकारियों की नजर गांव में एक प्रशिक्षण के दौरान इस पेड़ पर पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि अब इस पेड़ पर विभाग रिसर्च करेगा।

uttarakhand news : Now you case eat mango even in winter
आम की नई प्रजाति - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों का कहना है कि यदि रिसर्च सफल रहती है तो इसे अन्य किसानों के बीच प्रसारित किया जाएगा। इससे किसानों की आय में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन
uttarakhand news : Now you case eat mango even in winter
आम के पौधे - फोटो : pixabay

नैला गांव में साल में दो बार फल देने वाला आम का पेड़ मिला है। विभाग इस प्रजाति पर रिसर्च करेगा। जून-जुलाई के महीने में पेड़ की टहनी पर कलम बांधकर पौध तैयार की जाएगी। यदि यह प्रजाति सफल होगी तो इसे किसानों के बीच प्रसारित किया जाएगा। किसानों की आय दोगुनी करने में यह फल कारगर साबित होगा।
- भूपाल सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक, चिलियानौला रानीखेत

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed