सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : बेटों की शादी का निमंत्रण देने दिल्ली से गांव आ रहे थे शेर सिंह, हुए हादसे का शिकार, मौत, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भतरौंजखान (अल्मोड़ा) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : father died in accident during son marriage card distribution, two died many injured watch photos
हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से द्वाराहाट आ रही टाटा सूमो रामनगर-भतरौंजखान मोटर मार्ग पर मछोड़ के बनकोट में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में इलाज के बाद उन्हें रानीखेत भेज दिया गया। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। वाहन में चालक समेत आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। बाद में वह खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Trending Videos
uttarakhand news : father died in accident during son marriage card distribution, two died many injured watch photos
हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को सूमो (यूके07टीबी3445) दिल्ली से द्वाराहाट आ रही थी। सुबह 5:10 बजे बनकोट के पास वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन सवार तारादत्त भट्ट (51) पुत्र शंकरदत्त भट्ट निवासी धनखल द्वाराहाट और शेर सिंह बिष्ट (60) पुत्र बहादुर बिष्ट निवासी कारचूली चिलियानौला की मौके पर ही मौत हो गई। शेर सिंह की पत्नी लक्ष्मी बिष्ट (58), कमल पंत (23) पुत्र स्व. माधवानंद पंत निवासी ग्राम कालीखोली द्वाराहाट, प्रमोद भट्ट (37) पुत्र बंशीधर भट्ट निवासी धनखल द्वाराहाट, उनकी पत्नी किरन भट्ट (33) और चार वर्षीय पुत्र करन घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : father died in accident during son marriage card distribution, two died many injured watch photos
हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर भतरौंजखान थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक लाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान से उन्हें रानीखेत रेफर कर दिया गया, जहां राजकीय चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉ. अंकित ने बताया कि फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना के बाद से चालक संदीप (24) पुत्र गोपाल राम निवासी छतीनाखाल द्वाराहाट फरार हो गया था। बाद में वह स्वयं थाने पहुंचा। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 279, 337, 304 (ए) में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

uttarakhand news : father died in accident during son marriage card distribution, two died many injured watch photos
हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

मछोड़ वाहन दुर्घटना दो परिवारों को गहरे जख्म दे गई। रानीखेत के कारचूली गांव निवासी (वर्तमान दिल्ली निवासी) शेर सिंह बिष्ट ने बड़े अरमानों से अपने दो पुत्रों का विवाह तय किया था। मार्च में दोनों की शादी थी। पैतृक गांव में रिश्ते नातेदारों को शादी का निमंत्रण देने के लिए दोनों पति-पत्नी गांव आ रहे थे। दुर्घटना के दूसरे मृतक द्वाराहाट धनखलगांव निवासी तारादत्त भट्ट अपने ताऊ के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने आ रहे थे। शेर सिंह बिष्ट पुत्र बहादुर सिंह बिष्ट नोएडा विकास प्राधिकरण में कार्य करते थे और परिजनों के साथ वहीं रहते थे।

विज्ञापन
uttarakhand news : father died in accident during son marriage card distribution, two died many injured watch photos
हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

उनके परिजनों ने बताया कि मार्च में दोनों पुत्रों की शादी तय की हुई थी। रिश्ते नातेदारों को शादी का निमंत्रण देने ही वह अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ गांव आ रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार सामाजिक कार्यकर्ता सोबन सिंह, कुबेर सिंह सहित तमाम लोग घटना स्थल पर पहुंच गए थे। दोपहर बाद उनका शव राजकीय अस्पताल पहुंचा। उनकी घायल पत्नी का यहां उपचार चल रहा है। शेर सिंह की दो विवाहित पुत्रियां भी हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed