{"_id":"601e172a6b0def5c7759e932","slug":"uttarakhand-news-pad-man-ashish-pant-help-villager-women-with-the-help-of-documentary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के पैड मैन ने गांव की महिलाओं के लिए उठाया ये बीड़ा, लेंगे डॉक्यूमेंट्री का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के पैड मैन ने गांव की महिलाओं के लिए उठाया ये बीड़ा, लेंगे डॉक्यूमेंट्री का सहारा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आशीष पंत
- फोटो : amar ujala
Link Copied
अक्षय कुमार की पैड मैन फिल्म आने के बाद सैनिटरी पैड को लेकर महिलाएं जागरूक तो हुई हैं पर अब भी कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां महिलाएं अब भी सैनिटरी पैड की जगह कपड़े का इस्तेमाल कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी इस विषय में जागरूक करने का बीड़ा अब उठाया है सोबन सिंह जीना परिसर से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे आशीष पंत ने।
Trending Videos
2 of 5
आशीष / प्रो. इला साह
- फोटो : amar ujala
महिलाओं को जागरूक करने के लिए वह डॉक्यूमेंट्री का सहारा लेंगे। इस कार्य में सीएमओ ने भी मदद का भरोसा दिया है। आशीष ने बताया कि समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. इला साह के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म विषय पर लघु शोध के लिए उन्होंने दौलाघट स्थित गुरना गांव को चुना, जहां तथ्यात्मक अध्ययन के बाद इकट्ठा हुए आंकड़ों के आधार पर यह निष्कर्ष निकला कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी महिलाएं मासिक धर्म के समय स्वच्छता को लेकर अंजान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कई महिलाएं कपड़े का प्रयोग करती हैं, इसकी वजह से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी अज्ञानता को दूर करने के लिए वह 14 फरवरी को दौलाघट स्थित इंटर कॉलेज में एक अभियान चलाएंगे।
4 of 5
आशीष पंत
- फोटो : File Photo
अभियान को लेकर सीएमओ अल्मोड़ा से बात की गई है। सीएमओ अल्मोड़ा ने उन्हें आश्वस्त किया है कि 14 फरवरी को एक महिला चिकित्सकीय दल उनके साथ गांव जाएगा। वह इस अभियान और रिसर्च को एक डॉक्यूमेंट्री का रूप देंगे। डॉक्यूमेंट्री राज्य और केंद्र सरकार के सामने प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
आशीष पंत
- फोटो : amar ujala
प्रयास किया जाएगा की उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सके। प्रो. इला साह ने कहा कि महिलाओं में मासिक धर्म को लेकर भ्रांतियां एक समस्या है जिसे दूर करना बहुत जरूरी है। इसके लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है। ऐसे में इस तरह की पहल महिलाओं की बहुत मदद करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।