फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A tennis table at the cremation ground... the ball is in the court of politics.

Almora News: श्मशान में टेनिस की टेबल... गेंद सियासत के पाले में

Mon, 17 Aug 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 17 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A tennis table at the cremation ground... the ball is in the court of politics.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के त्रिवेणी श्मशान घाट पर सोमेश्वर इंटर कॉलेज के दो छात्रों के टेबल टेनिस का अभ्यास करने का मामला सामने आया है। विद्यालय में खेल सुविधाओं की कमी पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि कॉलेज प्रधानाचार्य और शिक्षा विभाग ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन

खेल मंत्री रेखा आर्या के क्षेत्र से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हुआ। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग से तथ्यात्मक जानकारी मांगी। जिला शिक्षा अधिकारी रवि मेहता ने प्रशासन को बताया कि क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में खेल अवस्थापना के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। विवाद बढ़ने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय में टेबल टेनिस की सुविधा होने के प्रमाण के तौर पर एक वीडियो भी जारी किया गया।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय समय के बाद टेबल टेनिस सुविधा के उपयोग के लिए छात्रों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला था। ऐसे में श्मशान घाट में छात्रों के अभ्यास करने के वीडियो को विद्यालय में खेल सुविधाओं के अभाव से जोड़ना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कांग्रेस ने खेल सुविधाओं पर उठाए सवाल
इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकार और खेल मंत्री रेखा आर्या पर निशाना साधते हुए सोमेश्वर में खेल सुविधाओं की कमी और इंडोर हॉल न होने का मुद्दा उठाया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद ने कहा कि दोनों छात्र कक्षा आठवीं और नौवीं के प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। त्रिवेणी घाट में अभ्यास करना क्षेत्र में खेल सुविधाओं की हालत पर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने खिलाड़ियों के लिए खेल हॉल, आधुनिक उपकरण, नियमित प्रशिक्षण और प्रशिक्षित कोच उपलब्ध कराने की मांग की।

---
कोट
राजकीय इंटर कॉलेज सोमेश्वर में टेबल टेनिस खेलने की सुविधा उपलब्ध है। वायरल किए जा रहे वीडियो को राजकीय विद्यालयों में खेल सुविधाओं के अभाव से जोड़ना तथ्यात्मक रूप से उचित नहीं है। -रवि मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed