{"_id":"6a820f6bae1409156c08474f","slug":"hospital-patient-emergency-medical-almora-news-c-232-1-shld1002-147396-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लंबी छुट्टी से बढ़ी मरीजों की परेशानी, मौसम की मार के बीच इमरजेंसी बनी एकमात्र सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लंबी छुट्टी से बढ़ी मरीजों की परेशानी, मौसम की मार के बीच इमरजेंसी बनी एकमात्र सहारा
Mon, 17 Aug 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के राजकीय अवकाश के ठीक दूसरे दिन रविवार होने के कारण अस्पतालों में ओपीडी और सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। लगातार दो दिनों की इस बंदी के कारण जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पर मरीजों का भारी दबाव देखने को मिला। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे गंभीर मरीजों को केवल इमरजेंसी वार्ड के भरोसे ही उपचार मिला।
हालिया दिनों में हुई भारी बारिश और मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैला है। 15 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित था। इसके अगले दिन रविवार होने के कारण ओपीडी पूरी तरह से बंद रही। इस वजह से इमरजेंसी ही मरीजों का सहारा बनी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे मरीजों में सबसे अधिक मरीज तेज बुखार, लीवर संक्रमण, नेत्र दर्द, अचानक सिर दर्द के थे। नगर के धारानौला, खत्याड़ी, दुगालखोला के अलावा हवालबाग, ताकुला, लमगड़ा, भैंसियाछाना, धौलादेवी विकासखंडों के विभिन्न क्षेत्रों से 120 से अधिक मरीज उपचार को पहुंचे। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि बारिश के इस मौसम में पानी उबालकर पिएं। घर के आसपास जल भराव न होने दें। बुखार या पेट दर्द के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।