फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Statehood activist Laxman Singh Khanka passes away at the age of 78.

Almora News: राज्य आंदोलनकारी लक्ष्मण सिंह खनका का 78 वर्ष की उम्र में निधन

Mon, 17 Aug 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 17 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Statehood activist Laxman Singh Khanka passes away at the age of 78.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राज्य आंदोलन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लक्ष्मण सिंह खनका (78) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लक्ष्मण सिंह खनका ने अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। राज्य गठन के बाद भी उन्हें आंदोलनकारी पेंशन का लाभ नहीं मिल सका। भूगोल विषय से पीएचडी खनका नैनीताल कॉलेज में प्रोफेसर रहे, लेकिन अलग राज्य आंदोलन के चलते उन्होंने नौकरी की भी परवाह नहीं की। श्रद्धांजलि सभा में छावनी के एकल सभासद मोहन नेगी, विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, हरीश साह, कुबेर सिंह बिष्ट, हरीश हर्बोला, वीरेंद्र कुमार, धन सिंह, लाल सिंह, राजेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed