{"_id":"697f9eec7a00bced88008a44","slug":"tourism-development-and-connectivity-appreciated-but-permits-disappointed-almora-news-c-232-1-shld1002-139316-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पर्यटन के विकास व कनेक्टिविटी को सराहा, परमिट पर मिली निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पर्यटन के विकास व कनेक्टिविटी को सराहा, परमिट पर मिली निराशा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन को राज्य की आर्थिकी से जोड़ने की मंशा के साथ पेश किए गए बजट पर पर्यटन कारोबारियों की अलग- अलग राय नजर आई। जहां सरकार की ओर से पर्यटन स्थलों के विकास और कनेक्टिविटी पर जोर देने को सकारात्मक कदम बताया जा रहा है, वहीं जमीनी सुविधाओं, किराया और परमिट जैसी समस्याओं को लेकर निराशा भी सामने आई है। कारोबारियों का कहना है कि घोषणाएं तो हर साल होती हैं लेकिन ठोस राहत और विशेष पैकेज की कमी इस बार भी महसूस की गई।
========
क्या बोले पर्यटन कारोबारी
घोषणाएं तो हर साल होती हैं लेकिन जमीनी स्तर पर सुविधाएं आज भी नाकाफी हैं। सड़कों, पार्किंग और स्वच्छता पर ठोस काम नहीं दिखता। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की बात की गई है लेकिन किराया, ईंधन और परमिट की समस्याओं पर कोई राहत नहीं दी गई। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की जरूरत थी जो इस बार के बजट में भी नजर नहीं आया। - दीपक नेगी, पर्यटन कारोबारी
=
पर्यटन स्थलों के विकास और कनेक्टिविटी पर जोर देना स्वागत योग्य है। इससे आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय रोजगार को बल मिलेगा। पर्यटन को अर्थव्यवस्था और रोजगार से जोड़कर देखना सकारात्मक कदम है। इससे छोटे कारोबारियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
- रोहित शर्मा, पर्यटन कारोबारी
Trending Videos